मिड डे मील हादसा : 22 बच्चों को 20 दिन बाद अस्पताल से घर लौटे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 अगस्त 2013

मिड डे मील हादसा : 22 बच्चों को 20 दिन बाद अस्पताल से घर लौटे

Mid Day Meal Bihar
बिहार के मशरख प्रखंड के एक सरकारी विद्यालय में 16 जुलाई को मध्याह्न् भोजन खाने के बाद बीमार हुए 24 बच्चों में से मंगलवार को 22 बच्चों को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) से छुट्टी दे दी गई। बच्चों को पीएमसीएच से छुट्टी मिलने के मौके पर राज्य के शिक्षा मंत्री प्रशांत कुमार शाही भी मौजूद थे। पीएमसीएच के अधीक्षक अमरकांत झा 'अमर' ने बताया कि पीड़ित 24 बच्चों में से 22 बच्चों को छुट्टी दे दी गई है जबकि अभी भी दो बच्चे चिकित्सकों की देखरेख में रखे गए हैं। 

उन्होंने बताया कि छुट्टी किए गए बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। इन्हें चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा जांच के बाद छुट्टी दी गई है। उन्होंने बताया कि छुट्टी किए गए बच्चों को नए कपड़े और खिलौने उपहार स्वरूप दिए गए।  शाही ने बताया कि जिन बच्चों को पीएमसीएच से छुट्टी मिली है, उनकी छपरा सदर अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा समय-समय पर जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो पीएमसीएच की टीम भी पीड़ित बच्चों को गांव में देखने जा सकती है। 

उल्लेखनीय है कि मशरख प्रखंड के धर्मसती गंडामन गांव में 16 जुलाई को मध्याह्न् भोजन में संक्रमित भोजन खाने से 23 बच्चों की मौत हो गई थी जबकि 24 बच्चे बीमार हो गए थे। इन सभी बच्चों को उसी रात पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। जांच में पुष्टि हुई है कि भोजन में जहरीला पदार्थ (कीटनाशक) मिला था।

कोई टिप्पणी नहीं: