भारत को डराया नहीं जा सकता : सोनिया गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 अगस्त 2013

भारत को डराया नहीं जा सकता : सोनिया गांधी


Sonia Gandhi
जम्मू एवं कश्मीर में पांच भारतीय सैनिकों की हत्या पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि भारत को "धोखे के ऐसे कृत्यों से डराया नहीं जा सकता।" मंगलवार को पार्टी की ओर से जारी एक बयान अनुसार गांधी ने कहा, "भारत को धोखे के ऐसे कृत्यों से डराया नहीं जा सकता।"

उन्होंने जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर धोखे से पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा पांच भारतीय सैनिकों की हत्या पर गहरा दुख जताया।  सोनिया गांधी ने शहीद सैनिकों के परिवारों के प्रति भी गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी और वास्तव में पूरा देश उनके साथ है। 

गांधी ने सरकार को उपयुक्त कदम उठाने के लिए भी कहा।  उल्लेखनीय है कि सोमवार आधी रात के बाद पाकिस्तानी सैनिकों भारतीय सीमा में घुस आए और उन्होंने हमला कर पांच भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं: