नरकटियागंज (बिहार) की खबर (04 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 4 अगस्त 2013

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (04 अगस्त)

ओवर लोड ट्रक ने मोटर साईकिल सवार दादा-पोता को रौंदा, दोनो जख्मी

नरकटियागंज, स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर परिषद नरकटियागंज के पोखरा चैक के पास एक ट्रक दुर्घटना मंें मोटर साईकिल पर सवार दादा-पोता के जख्मी होने की खबर है। सूत्र बताते है कि ओवर लोडिंग शहर की आम समस्या है जो स्थानीय पुलिस व सिविल प्रशासन की देन हैं। ओवर लोडिंग के विरूद्ध युवा जद यु का आन्दोलन चलता आ रहा है लेकिन पुलिस के भरोशा दिलाने के बाद भी ओवर लोडिंग गाडि़यों का परिचालन बदस्तूर दस्तूरी के बदौलत जारी है। रविवार को ओवर लोडिंग ट्रक जिसका नम्बर यु.पी. 21ए.एन. 6746 है, को लेकर चालक जफीर हुसैन वल्द नौशेर अली सिसमूदना मुरादाबाद का रहने वाला है। उसने बताया कि नरकटियागंज पुलिस को 100 प्रतिगाड़ी देता हूँ, इसके एवज में ओवर लोड करने की छूट मिली हुई है। ओवर लोडि़ंग के विरूद्ध उन्होंने एक आन्दोलन किया, जो कालान्तर बन्द हो गयी। शहर के लोग यह समझते रहे कि जद यु वालोें ने पुलिस से समझौता कर लिया और आन्दोलन स्थगीत कर दिया। रविवार की घटना के उपरान्त युवा जद यु के कार्यकर्ता रामजानकी मन्दिर से एक बैठक कर लौट रहे थे। अचानक एक ट्रक मोटर साईकिल को रौंदता हुआ आगे बढ गया। युवा जद यु के करीब एक दर्जन कार्यकर्ता मोटर साईकिल से पीछा कर उसे घर दबोचा और शिकारपुर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके अनुसार ओवरलोड गाडि़यों के परिचालन के लिए पुलिस को महज 100रूपये देने पड़ते है। दुर्घटना में घायल होने वाले खिरिया मठिया निवासी शीशा पंडित 60 वर्ष और उनका पोता सूरज कुमार 20 वर्ष का इलाज सरकारी अस्पताल के डाॅ. चन्द्रभूषण कर रहे है। डाक्टर के अनुसार दोनो जख्मी खतरे से बाहर है।

गौरव बस दुर्घटनाग्रस्त एक मरा, डेढ दर्जन घायल 

नरकटियागंज, नरकटियागंज-पटना प्रतिदिन जाने वाली बस के चालक समेत बस के कर्मी अपनी नाजायज हरकत से अपने सहयोगी समेत यात्रियों के दुशमन बने। शनिवार की रात्री करीब सवा नौ बजे गौरव बस सर्विस की गाड़ी नम्बर बी आर 05 पी 9093 मनोहर आॅटो मोबाइल से खुली उसपर सवार करीब डेढ दर्जन लोगो को क्या पता कि चालक उनका साक्षात्कार मौत व उसके पहरूये से करायेगा। बस लौरिया रोड पर मटियरिया के पास जैसे पहुँची चालक ने अपना संतुलन खो दिया, जिसके कारण गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। उक्त घटना में खलासी के मौत की खबर है जबकि चालक व काॅन्टैªक्टर भागने में सफल रहे। घायलों में कुछ का इलाज लौरिया और करीब 9 लोगो का इलाज सरकारी अस्पताल नरकटियागंज में कराया गया। नरकटियागंज के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ.चन्द्रभूषण ने बताया क घायलों में एचएस डीएवी के प्रधान शिक्षक अश्विनी कुमार सिंह व उनकी बेटी खुशी कुमारी, नन्दपुर के सगीर अहमद, लालबाजार बेतिया के विनोद प्रसाद, अंकज कुमार सिंह आलमपुर वैशाली, सुजीत कुमार केसरिया पूच., पटना के निवासी कुन्दन कुमार मिश्र और आनन्द कुमार तिवारी मुख्य है। स्थानीय चिकित्सक चन्द्रभूूषण ने उन्हे बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया है। बचने वालों ने ईश्वर को धन्यवाद दिया, कि वे जीवित है। मृतक खलासी हरनहिया का निवासी बताया गया है।

भण्डाफोड़ यात्रा में भाजपा की खोलेंगे पोल: युवा जद यु

नरकटियागंज, स्थानीय शहर के रामजानकी मंदिर पोखरा चैक पर युवा जद यु की एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता युवा जद यु के नगर अध्यक्ष जावेद अख्तर ने की जबकि बैठक का संचालन बबलू श्रीवास्तव ने किया। जावेद अख्तर, मन्नान अंसारी और बबलू श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा राज्य की जनता को बरगला रही है, वो क्या भण्डाफोडेंगे, हमारी पार्टी हर बात का खुलासा आवाम के बीच करेगी। यह कार्यक्रम 11 अगस्त 2013 से शुरू किया जाना था, लेकिन कुछ कारणवश स्थगीत कर दिया गया। अगली तिथि जिलाध्यक्ष द्वारा घोषित नहीं की गयी है। नेतात्रय ने कहा कि अभी तिथि तय नही है लेकिन 15 अगस्त 2013 के उपरान्त कभी भण्डाफोड़ यात्रा प्रारंभ की जाएगी जो गाँव-गाँव जाएगी और जद यु के कार्यकर्ता सरकार के कार्यक्रम और नीतियों से जनता कों अवगत करेंगे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जद यु कों बदनाम करने की साजिश का खुलासा भी यात्रा के दौरान किया जाएगा। बैठक में छात्र जद यु के प्रदेश सचिव शाहनवाज रिजवान, इमरान, धनन्जय दूबे, अमीत बनर्जी, राॅकी सिंह, भोला, गुडडू राज, दानिश, पुटटू, सोहेल, रवि, सलाउदीन, सज्जाद,दीपू सिंह, अशरफ, चंन्दन कुमार, दिवाकर शर्मा, प्रेम राज, शाहीद अनवार,समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

रालोस पार्टी नीतीश की कारगुजारियों को खलिहान तक पहुँचाएगा:पहवारी

नरकटियागंज, स्थानीय शहर के कावेरी सभागार में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता पहवारी प्रसाद ने की, जबकि संचालन अशोक रजक ने की। रालोसपा ने सदस्यता अभियान पर विशेष जोर दिया। जिसके लिए अनुमण्डल सदस्यता प्रभारी पहवारी प्रसाद और प्रखण्ड प्रभारी विजय कुमार गुप्ता को बनाया गया। उल्लेखनीय है कि विजय कुमार गुप्ता संगठन के प्रखण्ड अध्यक्ष भी है। श्री प्रसाद ने गाँव व टोला से लेकर पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। त्रिस्तरीय पंचायत राज के प्रतिनिधियांे का ज्यादा अघिकार दिये जाए। सरकार किसान आयोग का गठन करे, जो किसानों की आमदनी व खर्च का ब्योरा मुहैया करा सके। उन्होंने कहा कि राजगीर में यह निर्णय लिया गया कि हमारे कार्यकर्ता नीतीश सरकार की विफलता को टोला व गाँव चैपाल से खेत खलिहान तक पहुँचाने का काम करेंगे। रविवार की बैठक में पहवारी प्रसाद ने रामचन्द्र कुशवाहा को नरकटियागंज अनुमण्डल महासचिव और विजय कुमार गुप्ता को प्रखण्ड अध्यक्ष मनोनित किया। उन दोनो के मनोनयन पर पार्टी जनों ने पहवारी प्रसाद समेत श्री गुप्ता और श्री कुशवाहा को बधाई दिया हैं। बैठक में सुबोध कुशवाहा, अशोक कुमार, अशोक श्रीवास्तव, शेषनाथ प्रसाद, राजेश कुमार, शिवनारायण प्रसाद, नौरेज आलम, म. अमानुल्लाह, ओंकारनाथ पाण्डेय, संदीप कुमार, गंगेश्वर यादव, नवीन कुमार, रविरंजन राम, राजकुमार राम, लालबाबू कुशवाहा और बिहारी राम शामिल हुए।





(अवधेश कुमार शर्मा)

कोई टिप्पणी नहीं: