विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर ( 04 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 4 अगस्त 2013

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर ( 04 अगस्त)

मुख्यमंत्री का जन आशीर्वाद कार्यक्रम 22 सितम्बर को प्रस्तावित

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान का जन आशीर्वाद यात्रा का कार्यक्रम विदिशा जिले में 22 सितम्बर को प्रस्तावित किया गया है। कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा ने प्रस्तावित जन आशीर्वाद यात्रा के संबंध में बतलाया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान 22 सितम्बर को शमशाबाद से जन आशीर्वाद कार्यक्रम का शुभांरभ करेंगे। प्रारंभिक तौर पर प्राप्त जानकारी के अनुसार शमशाबाद के वन विश्राम गृह के सामने आमसभा को सम्बोधन, इसके बाद  जन आशीर्वाद रथ से ग्राम मुस्करा और लटेरी में आमसभा के पश्चात् मदनखेड़ी चैराहा, मुरवास, बलरामपुर में जन आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चैहान सिरोंज में आमसभा को सम्बोधित करेगे इसके पश्चात् पथरिया, मेहलुआ चैराहा से होते हुए कुरवाई के सीहोरा, भालबामोरा चैराहा, उदयपुर, बरेठ के पश्चात् बासौदा में आमसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके पश्चात् गुरोद, कागपुर, करारिया चैराहा में जन आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चैहान रात्रि विश्राम विदिशा में करेगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान 23 सितम्बर को जन आशीर्वाद कार्यक्रम के अंतर्गत विदिशा में रथ से प्रस्थान कर गुलाबगंज, इन्दरवास, ग्यारसपुर मंे आमसभा मानोैरा, अटारीखेजड़ा में जन आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 

विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ, आजादी के बाद विज्ञान के क्षेत्र में आशातीत उपलब्धियां-विधायक श्री मीणा

इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत तीन दिवसीय विज्ञान प्रोजेक्ट एवं माॅडल प्रदर्शनी का आयोजन विदिशा के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया है। प्रदर्शनी का शुभांरभ शमशाबाद विधायक श्री सूर्यप्रकाश मीणा ने फीता काटकर व माॅ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। विज्ञान प्रदर्शनी लगातार तीन दिन तक जारी रहेगी। शुभांरभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री मीणा ने कहा कि आजादी के बाद विज्ञान के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां अर्जित की गई हैं किन्तु विश्व स्तर पर अभी भी हम पीछे हैं। विद्यार्थियों के दिलों में जो कल्पनाएं हंै उनका उन्होंने माॅडल के रूप में विकसित कर अपने हुनर को प्रदर्शित किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्ति के लिए ईमानदारी से लगन और परिश्रम अतिआवश्यक है की प्रेरणा देते हुए उन्होंने बच्चों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे गतवर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्तर पर विदिशा जिले का नाम रोशन करें। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस0के0त्रिपाठी ने इंस्पायर अवार्ड योजना की अवधारणा, उद्धेश्यों को रेखांकित किया। संस्था की प्राचार्यो श्रीमती चारू सक्सेना ने इस अवसर पर बताया कि 139 बच्चों ने विज्ञान के क्षेत्र में अपनी सोच के अनुरूप माॅडल तैयार किए है जिसमें सर्वाधिक लटेरी के 49, सिरोंज के 45, कुरवाई के 32, नटेरन के सात और विदिशा विकासखण्ड के चार एवं ग्यारसपुर विकासखण्ड के एक विद्यार्थी का प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती दीप्ति शुक्ला ने और आगंतुकों के प्रति आभार शिक्षा विभाग के सहायक संचालक श्री नेमा ने व्यक्त किया।

थाना परिसर में पौधरोपण 

लायंस क्लब के तत्वाधान में विदिशा के देहात थाना परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी ने आंवला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रायसिंह नरवरिया ने शीशम का तथा लायंस क्लब के मल्टीपल काउंसिल सचिव श्री अतुल शाह, लायंस क्लब के अध्यक्ष श्री भरत बाधवानी, सदस्य श्री राकेश जैन, श्री मुदित बंसल एवं सचिव श्री मनीष सिंघई, सीएसपी श्री आत्माराम शर्मा, यातायात प्रभारी श्री इन्द्रेश त्रिपाठी, नगर निरीक्षक श्री सुरेन्द्र तिवारी समेत अन्य सदस्यों ने भी पौधरोपण कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर सिविल लाइन थाने का पूरा स्टाफ भी उपस्थित था। 

छात्रवृत्ति स्वीकृति हेतु विकासखण्डों पर शिविरों का आयोजन जारी

पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक एवं राज्य छात्रवृत्ति की स्वीकृति एवं वितरण के लिए जिले के विकासखण्डों पर शिविरों का आयोजन जारी है। इन शिविरों में विकासखण्डों के समस्त संकुल प्राचार्यो को नियत तिथि व स्थान पर उपस्थित होकर अपनी अधीनस्थ संस्थाओं की समस्त छात्रवृत्तियों की शत प्रतिशत स्वीकृति गौशवारा के साथ उपस्थित होने की अपेक्षा व्यक्त की गई है। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक संचालक श्री अब्दुल शरीफ कुरैशी ने बताया है कि शिविर विकासखण्ड के उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रातः 11 बजे से प्रारंभ हो रहे है। छह अगस्त को ग्यारसपुर में, आठ को नटेरन मंें, 13 को सिरोंज में, 16 को कुरवाई में और  19 अगस्त को विदिशा विकासखण्ड की कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेेरपुरा में ततसंबंधी शिविर का आयोजन किया गया है। वही अब तक लटेरी, बासौदा में शिविर सम्पन्न किए जा चुके है।
  
वृद्धाश्रम को आरओ सिस्टम भेंट

वृद्धजनों के लिए पीने के लिए स्वच्छ पानी मिले इसके लिए लायंस क्लब द्वारा आज श्री हरिवृद्ध आश्रम को एक आरओ सिस्टम प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी, लायंस क्लब के मल्टीपल काउंसिल सचिव श्री अतुल शाह एवं अध्यक्ष श्री भरत बाधवानी ने वृद्धाश्रम के संस्था प्रमुख श्री मोहन बाबू अग्रवाल एवं आश्रम संचालिका श्रीमती इन्दिरा शर्मा को आरओ सिस्टम भेंट किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी ने कहा कि इस आरओ सिस्टम से वृद्धजनों को शुद्ध पेयजल प्राप्त होगा क्योंकि अशुद्ध पानी से ही बहुत सी बीमारियां होती है अतः अब शुद्ध पेयजल मिलने से वृद्धजनों को बीमारियों से बचाया जा सकता है। इस अवसर पर संस्था प्रमुख श्री मोहन बाबू अग्रवाल ने कहा कि विदिशा में समाजसेवियों एवं दानदाताओं की कमी नही है बशर्ते उनका उपयोग समाज सेवा में किया जायें। इस अवसर पर अध्यक्ष भरत बाधवानी, क्लब के सचिव श्री मनीष सिंघई, क्लब के सदस्यगण श्री राकेश जैन, श्री मुदित बंसल, श्री सोनीजी एवं समाजसेवी श्री मोहनबाबू अग्रवाल उपस्थित थे।

सर्राफा एसोसिएषन का स्नेह भोज सम्पन्न

विदिषा। सर्राफ ऐसोसिएषन विदिषा जो कि विदिषा 50 से अधिक वर्षो से पुरानी व्यापरिक संस्था है ने रविवार को फ्रेन्डसिपडे के अवसर पर स्थानिय लैण्डमार्क गार्डन विदिषा मे अपनी संस्था कि नवीन कार्यकारिणी के गठन उपरांत सदस्यो सहित व्यापार महासंघ पदाधिकरियो  का नेक सामाजिक राजनैतिक संगठनो के पदाधिकारियो मिडिया कर्मीयो को फ्रेन्डसिप हेण्ड बांधकर फेन्डसिप डे को स्हेहिल वातावरण मे गरिमाय ढगं से मनाया  इस अवसर पर सर्राफा ऐसो. अध्यक्ष रानेष सर्राफ , उसचिव के.जी.जौहरी ,  संरक्षक प्रकाष चैधरी कोषध्यक्ष अनिरूध्द जैन सहसचिव राजेष सोनी व्यापार महासघं डायरेक्टर प्रकाष सोनी , रोहित अग्रवाल व कार्यकारणी सदस्य पू. संरक्षक विठठदास माहेष्वरी मनमोहन अग्रवाल, मनीष अग्रवाल अमरचंद सोनी व गणेषराम रघुवंषी ,नया सर्राफ संघ अध्यक्ष सुभाष जैन शीतल सचिव जीतेन्द्र लष्करी ष्छोटा सर्राफ  अध्यक्ष राजकुमार प्रिंस ष्सचिव घनष्याम सोनी सहित वरिषठ डा.शांतीलाल पीतलिया कांग्रेस पदाधिकारी शषांक भार्गव जी ,वीरेन्द्र पीतलिया प्रदीप गुप्ता , भाजपा पदधिकारीगण मुकेष टंडन श्यामसंुदर शर्मा ,मोजन कटारे वरिष्ठ अभिभाषक रामनारायण जी वर्मा, भंडारी जी , विदिषा आग्निबाण संवाददाता योगेन्द्र वासुदेव , समाजसेवी अतुल शाह सहित शहर के सर्राफ व्यापारी स्वर्णकार समाज के पदधिकारी गण मौजुद रहे वाद मे सभी उपस्थित जन ने सुस्वादु भोजन का सामुहिक रस्वादन किया।

कोई टिप्पणी नहीं: