नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर ( 26 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


सोमवार, 26 अगस्त 2013

नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर ( 26 अगस्त)

अधिकारी-कर्मचारी जिले की मतदाता सूची में नाम जुडवाएं

neemach
नीमच 26 अगस्त 2013,भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी अधिकारी- कर्मचारियों का नाम निर्वाचक नामावली में पंजीकृत होना अनिवार्य है।अधिकांश अधिकारी-कर्मचारियों के नाम निर्वाचक नामावली में शामिल नही हैं, अथवा अन्य जिलों में नाम दर्ज है। ऐसी स्थिति में प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी का नाम नीमच जिले की निर्वाचक नामावली में दर्ज होना अनिवार्य है।अपर कलेक्टर श्री पी आर करतोलिया ने सभी जिला अधिकारियेां को लिखे पत्र में कहा है,कि वे अपने कर्मचारियों को नीमच जिले की मतदाता सूची में नाम शामिल करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही रजिस्ट्र्ीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया हैं, कि वे अधिकारी-कर्मचारियांे द्वारा फार्म-6 प्रस्तुत करने के तीन दिवस में संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों का नाम आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली में जोडने की कार्यवाही की जाकर ईपिक कार्ड उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। 

जिले में औसत 972 मि.मी. वर्षा दर्ज

नीमच 26 अगस्त 2013,जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक 972.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में जिले में औसत 694.8 मि.मी. वर्षा हुई थी। इस वर्ष नीमच में अब तक 979 मि.मी. जावद में 839 मि.मी. एवं मनासा में 1100.7 मि.मी. वर्षा हुई है। गत वर्ष नीमच में 640 मि.मी.वर्षा जावद में 565 मि.मी. एवं मनासा में 879.4 मि.मी. वर्षा हुई थी। जिले में 26 अगस्त 2013 को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घण्टों के दौरान औसत 10 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। नीमच में 14 मि0मी0 ,जावद में 5 मि0मी0 एंव मनासा में 11 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई है। 

नावों एंव स्टीमरों से सवारियां लाने ले जाने पर प्रतिबंध

नीमच 26 अगस्त 2013,अनुविभागीय दण्डाधिकारी मनासा श्रीमती नेहा भारती द्वारा गांधीसागर डूब क्षैत्र , चंम्बल नदी  एंव आंत्री माता मंदिर तथा आस-पास के गाॅवों में बगैर अनुमति के नावों एंव स्टीमरों से सवारियांे लाने ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत जारी यह आदेश शासन द्वारा अधिकृत मत्स्य परिवहन के उपयोग में आने वाले स्टीमर व नावों पर प्रभावशाली नही होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: