संसद सत्र के पहले दिन सुर्खियों में छाए रहे सचिन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 अगस्त 2013

संसद सत्र के पहले दिन सुर्खियों में छाए रहे सचिन


Sachin in Parliament
दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर जब सोमवार को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा पहुंचे तो चारों तरफ वही छाए रहे। संसद सत्र की शुरुआत की घोषणा से ठीक पहले सचिन ने संसदीय कार्य राज्य मंत्री राजीव शुक्ला के साथ संसद में प्रवेश किया। पिछले वर्ष अप्रैल में सचिन को अभिनेत्री रेखा तथा उद्योगपति अनु आगा के साथ राज्यसभा सदस्य नामांकित किया गया था। सचिन ने सोमवार को दूसरी बार संसदीय कार्यवाही में हिस्सा लिया। इससे पहले पिछले वर्ष मानसून सत्र में ही सचिन ने पहली बार संसदीय कार्यवाही में हिस्सा लिया था।


राज्यसभा के अंदर सचिन को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ चलते और उनसे हाथ मिलाते हुए देखा गया। इसके अलावा उन्होंने गीतकार जावेद अख्तर से भी बातचीत की। अख्तर की सीट संसद में सचिन के ठीक बगल में है। राज्यसभा के सभापति एम. हामिद अंसारी ने जब आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के लिए भारतीय टीम को बधाई दी तो सचिन ने अपनी डेस्क भी थपथपाई।



राज्यसभा में प्रश्नकाल के बीच हुए थोड़ी देर के विराम समय में कई सांसद सचिन के पास आए और उनसे हाथ मिलाया। सचिन की पत्नी अंजली दर्शक दीर्घा में बैठी हुई थीं।  

कोई टिप्पणी नहीं: