एक दिवसीय दौरे पर आज इलाहाबाद पहुंचेंगे राहुल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 अगस्त 2013

एक दिवसीय दौरे पर आज इलाहाबाद पहुंचेंगे राहुल

Rahul Gandhi
कांग्रेस उपाध्यक्ष और अमेठी से सांसद राहुल गांधी सोमवार को उत्तर प्रदेश की एकदिवसीय यात्रा के दौरान इलाहाबाद पहुंचेंगे। पार्टी इसे राहुल का निजी दौरा बता रही है। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक राहुल गांधी दोपहर एक बजे इलाहाबाद के बमरौली हवाई अड्डे पर उतरेंगे और फिर नैनी स्थित कमला नेहरू अस्पताल के लिए रवाना होंगे, जहां उन्हें अस्पताल की एक नई यूनिट का शिलान्यास करना है।

वह दोपहर करीब तीन बजे झूंसी स्थित गोविंद वल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान में आयोजित गोष्ठी में शिरकत कर छात्रों को संबोधित करेंगे और शाम को वह वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक राहुल की इस यात्रा के दौरान उनकी जिले के पार्टी नेताओं से मुलाकात की कोई योजना नहीं है। 

कोई टिप्पणी नहीं: