दुर्गा शक्ति मामले में नियमों का पालन होगा : प्रधानमंत्री - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 अगस्त 2013

दुर्गा शक्ति मामले में नियमों का पालन होगा : प्रधानमंत्री


Manmohan Singh
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की निलंबित अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के मामले में नियमों का पालन किया जाएगा। दुर्गा शक्ति निलंबन मामले में सरकार के रुख पर एक मीडियाकर्मी द्वारा पूछे गए सवाल पर प्रधानमंत्री ने कहा, "यहां निर्धारित नियम हैं। उनका पालन होगा। हम इस मामले की विस्तृत जानकारी लेने के लिए राज्य सरकार के संपर्क में हैं।"


वर्ष 2009 बैच की 28 वर्षीया आईएएस अधिकारी नागपाल का उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 29 जुलाई को निलंबन किए जाने के बाद से जनता में रोष देखा जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से नागपाल के लिए न्यायपूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कानून के पालन में तैनात अधिकारियों की सुरक्षा की जरूरत पर बल दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: