शारापोवा फोर्ब्स सूची में लगातार नौंवें साल शीर्ष पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 अगस्त 2013

शारापोवा फोर्ब्स सूची में लगातार नौंवें साल शीर्ष पर


Maria Sarapova
फोर्ब्स पत्रिका द्वारा जारी विश्व की सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ियों की सूची में रूसी टेनिस स्टार मारिया शारापोवा ने लगातार नौंवे वर्ष शीर्ष स्थान हासिल किया है। फोर्ब्स ने मंगलवार को यह सूची जारी की। पत्रिका के अनुसार, जून 2012 से जून 2013 के बीच शारापोवा ने 2.9 करोड़ डॉलर की कमाई की। शारापोवा की कमाई में उनके द्वारा जीते गए पुरस्कारों एवं विज्ञापन के जरिए की गई कमाई शामिल है।

अमेरिका की सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने इसी अवधि में 2.05 करोड़ डॉलर की कमाई की है। इनके अलावा 1.82 करोड़ डॉलर के साथ चीन की शीर्ष टेनिस स्टार ली ना तीसरे स्थान पर तथा 1.57 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका चौथे स्थान पर हैं।

खेल के अतिरिक्त शारापोवा ने 2012 में मिठाइयों का कारोबार भी शुरू किया है, तथा वह आगे फैशन तथा श्रृंगार की वस्तुओं का कारोबार करने के बारे में भी विचार कर रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: