केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने रविवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी की हैसियत प्रधानमंत्री बनाने की होती है। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के 30वें प्रांतीय अधिवेशन में शामिल होने राजधानी पहुंचे जायसवाल ने रविवार को यहां पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में यह बात कही।
इंटक के अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए जायसवाल ने कहा कि मजदूर संगठन कांग्रेस की धरोहर है, और इसे काफी अरसे से राहुल और सोनिया खाद पानी देकर सींच रहे हैं। जायसवाल ने राजधानी में चारबाग रेलवे स्टेशन के पास स्थित रवींद्रालय सभागार में इंटक के अधिवेशन का उद्घाटन किया। अधिवेशन में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।
जायसवाल ने कहा कि वामपंथियों ने मजदूरों का साथ कभी नहीं दिया। उन्होंने हमेशा अपने फायदे की ही बात की है। इसीलिए वामपंथियों का चरित्र किसी से छुपा नहीं है। इंटक ने हमेशा ही मजदूर वर्ग के लिए आगे बढ़कर काम किया है। इंटक पं जवाहर लाल नेहरू की कल्पना है और इसे कांग्रेस का आशीर्वाद प्राप्त है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें