टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) की खबर ( 22 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 अगस्त 2013

टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) की खबर ( 22 अगस्त)

एम.पी.एस.एस.डी.जी. का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
  • एक सितम्बर से पूरे राज्य लागू होगी परियोजना: द्वितीय चरण में कम्प्यूटर लेब में दी परियोजना की जानकारी 

tikamgarh
टीकमगढ़, 22 अगस्त 2013 । मध्यप्रदेश स्टेट सर्विस डिलीवरी गेटवे परियोजना (एम.पी.एस.एस.डी.जी.) एक सितम्बर से पूरे राज्य में लागू होगी। जिसके तहत् टाटा कन्सलटेन्सी सर्विस लिमिटेड के माध्यम से दो दिवसीय प्रशिक्षण बाबूलाल ताराबाई रिसर्च आफ इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाॅजी सिंरोंजा में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के द्वितीय चरण में शामिल सभी प्रशिक्षार्थियों को पृथक-पृथक कम्प्यूटर एवं इंटरनेट सुविधा मुहैया कराकर परियोजना के संबंध में तकनीकी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण शिविर में सागर, छतरपुर, टीकमगढ, दमोह तथा पन्ना जिलों के अधिकारी शामिल रहे । इनमें जनसम्पर्क, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और मत्स्यपालन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के द्वितीय चरण में प्रशिक्षक श्री श्रीकांत खिरवडकर द्वारा बताया गया कि परियोजना का लाभ प्राप्त करने के लिये सर्वप्रथम व्यक्ति का अपना ई-मेल आई.डी. होना जरूरी होगा। जिसके आधार पर ही वह परियोजना की वेबसाईड ूूूण्उचण्हवअण्पद पर लाॅगिन कर सकेगा। लाॅगिन के लिये आवश्यक जरूरी व्यक्तिगत जानकारी उक्त वेबसाईड पर मौजूद है जो लाॅगिनकर्ता को लाॅगिन करते समय देना होगी। जिसके पश्चात् ही कोई भी व्यक्ति कहीं से भी किसी भी समय उक्त विभागों के संबंध में चाही गई जानकारी प्राप्त कर पायेगा। उक्त विभागों को लाॅगिन आई.डी. एवं पासवर्ड संबंधित विभागों के मुख्यालय से प्रदाय किये जायेंगे। जिसका उपयोग कार्यालय में अधिकृत किये गये अधिकारी द्वारा ही किया जायेगा। परियोजना के लागू हो जाने से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ आम जनता शासकीय कार्यालयों में बिना जाये प्राप्त कर लेगी । क्रियोस्क सेन्टर अथवा अन्य जनसुविधा केन्द्रों के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र में आॅन लाइन आवेदन करके सीधे लाभ प्राप्त किया जा सकता है । आवेदन की आॅन लाइन पावती मिलेगी साथ ही उस पर की गई कार्रवाई एवं निर्णय की भी जानकारी आवेदक को आॅन लाइन प्राप्त हो जायेगी । इस व्यवस्था के लागू होने से कार्यालय फाईल और कागजों के बंधन से मुक्त हो जायेंगे ।  

सामान्य सभा की बैठक 26 को 

टीकमगढ़, 22 अगस्त 2013 । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने बताया कि जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 26 अगस्त 2013 को दोपहर 2 बजे से जिला पंचायत के सभागार में आयोजित की गई है । सभी संबंधितों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय पर अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहें ।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी 27 को निवाड़ी में 

टीकमगढ़, 22 अगस्त 2013 । जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, टीकमगढ़ जिले की निवाड़ी तहसील में 27 अगस्त 2013 को एवं दिगौड़ा तहसील में 2 सितंबर 2013 को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक प्रवास पर रखेंगे । भूतपूर्व सैनिक/विधवाओं को सूचित किया गया है कि वह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपस्थित हो कर अपनी समस्याओं से अवगत करायें ताकि उनका निराकरण किया जा सके । ऐसे भूतपूर्व सैनिक व विधवाऐं जिन्हें बैंक द्वारा असल से कम पेंशन भुगतान किया जा रहा है, वह सभी अपनी बैंक पास बुक पी.पी.ओ. की मूल प्रति साथ में अवश्य ले कर आयें ।  

डाटा एण्ट्री आपरेटर हेतु आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 30 अगस्त

टीकमगढ़, 22 अगस्त 2013 । सहायक संचालक पिछाड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण ने बताया है कि उनके कार्यालय मंें डाटा एन्ट्री आपरेटर एवं फर्राश-कम चैकीदार के कार्य हेतु आउटसोर्सिग एवं प्लेसमेंट एजेंसियों से 30 अगस्त 2013 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है । आवेदक सीधे आवेदन न करें, इस संबंध में आउटसोर्सिग एवं प्लेसमेंट एजेंसियों से प्राप्त आवेदनों पर ही विचार किया जायेगा । निर्धारित वेतन, नियम एवं शर्ते कार्यालय सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण कक्ष क्र. 66, संयुक्त कार्यालय भवन, टीकमगढ़ से प्राप्त किये जा सकते है । साथ ही ूूूण्जपांउहंतीण्दपबण्पद से डाउन लोड भी किये जा सकते हैं ।

आज की औसत वर्षा

टीकमगढ़, 22 अगस्त 2013 । अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जिले की औसत वर्षा 48 मि.मी. दर्ज की गयी है । प्राप्त जानकारी के अनुसार आज वर्षामापी केन्द्र टीकमगढ़ में 20 मि.मी., बल्देवगढ़ में 104 मि.मी., जतारा में 70 मि.मी., पलेरा में 60 मि.मी, निवाड़ी में 30 मि.मी., पृथ्वीपुर में 40 तथा ओरछा में 12 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। इसी प्रकार एक जून 13 से आज तक जिले में 1011.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जिसमें वर्षामापी केन्द्र टीकमगढ़ में 1110 मि.मी., बल्देवगढ़ में 885 मि.मी., जतारा में 880 मि.मी., पलेरा में 1251 मि.मी, निवाड़ी में 1133 मि.मी., पृथ्वीपुर में 1042 मि.मी. तथा ओरछा में 782 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। 

कोई टिप्पणी नहीं: