दीपिका कुमारी, बोम्बायला देवी व रिमिल बुरुली की तिकड़ी ने तीरंदाजी वर्ल्डकप स्टेज-4 में भी स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारत का यह लगातार दूसरे वर्ल्डकप स्टेज में स्वर्ण पदक है। इसी तिकड़ी ने १९ जुलाई को कोलंबिया में हुए स्टेज-3 में जीत दर्ज की थी। वर्ल्डकप फाइनल 21-22 सितंबर को पेरिस में खेला जाएगा।
भारतीय महिला टीम ने रविवार को खिताब की प्रबल दावेदार दक्षिण कोरिया को हराया। रॉकला में खेले गए फाइनल में भारतीय टीम ने 219-215 से जीत दर्ज की। कोरिया की युन ओक-ही, काई बो बी और जो हुन जुंग की तिकड़ी शुरुआती टक्कर के बाद अंतिम राउंड में भारतीय खिलाड़ियों के दबाव आ गई।
भारत और दक्षिण कोरिया के बीच कड़ी टक्कर हुई। दोनों टीमें शुरुआती तीनों राउंड में बराबर पर रहीं। दोनों ने इनमें क्रमश: 56, 54, 53 के स्कोर किए। तीन राउंड के बाद दोनों टीमों का स्कोर 163-163 था। चौथा राउंड निर्णायक था। इसमें भारतीय तीरंदाजों ने गजब का प्रदर्शन करते हुए चार परफेक्ट 10 के साथ 56 का स्कोर किया। जबकि दक्षिण कोरिया ने इसमें दो परफेक्ट 10 के साथ 52 अंक जुटाए। यह चार अंक निर्णायक साबित हुए।
डेनमार्क ने रूस को 210-194 से हराकर स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया। फाइनल में तेज हवा ने भी निशानों को प्रभावित किया। इस कारण टीमें कम स्कोर कर पाईं।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें