पाकिस्तान में 65 लाख बच्चे प्राथमिक शिक्षा से वंचित हैं, जबकि प्रत्येक 10 में से तीन बच्चे कभी स्कूल नहीं जा पाए हैं। यह जानकारी यूनिसेफ द्वारा हाल में जारी की गई रिपोर्ट से सामने आई है। जियो न्यूज में गुरुवार को प्रसारित खबरों के मुताबिक , इस रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के 27 लाख बच्चे माध्यमिक शिक्षा से महरूम हैं। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि अगर अशिक्षा की समस्या पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो यहां गरीबी में वृद्धि होगी।
रिपोर्ट में पाकिस्तान की शिक्षा की स्थिति को दर्शाया गया है। इसके मुताबिक, देश की 38.9 फीसदी लड़कियां प्राथमिक शिक्षा से वंचित हैं और 30.2 फीसदी बच्चों ने स्कूल का मुंह नहीं देखा है जबकि 42.8 फीसदी बच्चों ने बीच में स्कूल छोड़ दिया है। शिक्षा से वंचित लड़कियों की संख्या लड़कों से अधिक है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें