मैं 2017 तक दौड़ता रहूंगा : उसैन बोल्ट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 20 सितंबर 2013

मैं 2017 तक दौड़ता रहूंगा : उसैन बोल्ट


usen bolt
विश्व और ओलम्पिक फर्राटा धावक चैम्पियन जमैका के उसैन बोल्ट ने कहा है कि वह 2016 के रियो ओलम्पिक खेलों के बाद भी दौड़ना जारी रखेंगे। छह बार के ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता बोल्ट ने इस महीने की शुरुआत में हालांकि कहा था कि रियो ओलम्पिक उनके करियर का अंजाम होगा।

अब हालांकि 27 साल के बोल्ट ने कहा है कि रियो ओलम्पिक के समय पर 31 साल के हो जाएंगे और इस उम्र में वह दौड़ते रहने की सम्भावना से इंकार नहीं कर सकते।

बोल्ट ने कहा,"मैं निश्चित तौर पर इस सम्भावना को ध्यान मे रखुूंगा। मुजे अपने प्रशंसकों को भी देखना है। यह देखना होगा कि वे क्या चाहते ैहं। साथ ही साथ मुझे अपने प्रायोजकों का भी ध्यान रखना होगा।"

बोल्ट ने लंदन और बीजिंग ओलम्पिक खेलों में 100, 200 और चार गुणा 100 मीटर रिले का स्वर्ण जीता था। इस साल उनहोंने मास्को में 100 और 200 मीटर स्पर्धाओं का भी स्वर्ण हासिल किया।

कोई टिप्पणी नहीं: