भाजपा ने बिहार में कर लिया है लालू से गंठजोड : नीतीश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 सितंबर 2013

भाजपा ने बिहार में कर लिया है लालू से गंठजोड : नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने लालू से अंदरूनी गंठजोड कर लिया है. पटना में सोमवार को 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद नीतीश ने भाजपा में नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी के संदर्भ में कहा कि भाजपा आत्ममुग्ध है, कहीं कोई हवा नहीं है.

नीतीश कुमार ने मोदी को आडे हाथों लिया और कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किये जाने से भाजपा को नुकसान होगा. उन्होंने कहा कि भाजपा आज आत्म मुग्धता की स्थिति में है.

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने बिहार में लालू से गंठजोड कर लिया है. नीतीश ने लालू पर निशाना साधते हुए कहा कि वे परेशान हैं और परेशानी में बहुत कुछ बोलते हैं. इसलिए उनकी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देना बेमानी है.

खास बात यह है कि इससे पहले जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ट नारायण सिंह ने एक तीर से दो निशाना लगाते हुए कहा था कि जदयू से अलग होने के बाद भाजपा के साथ राजद का अंदरूनी गठजोड हो चुका है. उन्होंने यह भी कहा था कि इस राज का खुलासा भी परत दर परत सामने आ रहा है. 

कोई टिप्पणी नहीं: