विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर ( 16 सितम्बर ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 सितंबर 2013

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर ( 16 सितम्बर )

लक्ष्य के अनुरूप कार्य ना करने वाले संविदाकर्मियों की सेवा अवधि नही बढ़ाने के निर्देश

कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा ने आज लंबित आवेदनों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ऐसे संविदाकर्मी जो लक्ष्य प्राप्ति में कोताही बरत रहे है उन्हें शोकाॅज नोटिस देते हुए सेवा अवधि नही बढायें जाने की कार्यवाही संबंधित विभागों के अधिकारी करें। कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि 23 सितम्बर को मुख्यमंत्री जी की जन आशीर्वाद यात्रा जिले में प्रस्तावित है यात्रा के मार्गो के ग्रामों में विशेष शिविर समस्त विभाग संयुक्त रूप से आयोजित करंे। उन्होंने इस दौरान लोकार्पण, शिलान्यास कराएं जाने वाले कार्यो की सूची निर्धारित प्रपत्र में जिला पंचायत को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि जन अशीर्वाद यात्रा के मार्गो की समस्त आंगनबाड़ी, स्कूलों और अस्पतालों की पुताई कार्य शीघ्र सम्पादित किया जाएं। कलेक्टर श्री ओझा ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ अद्र्वशासकीय पत्र के माध्यम से उनके वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए इस बात का उल्लेख किया जायें कि विभागीय अधिकारी के द्वारा कार्यो में उदासीनता बरती जा रही है जिसके कारण जनमानस में असंतोष व्याप्त हो रहा है जिस कारण से कानून व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो रहे है। आज की टीएल बैठक में जिला श्रम अधिकारी, उप संचालक पशु चिकित्सा, नगर तथा ग्राम निवेश, संजय सागर बाह्य नदी परियोजना के जिलाधिकारी अनुपस्थित थे। कलेक्टर श्री ओझा ने पिछड़ा वर्ग की वसूली संबंधी कार्यो में हो रही बिलम्वता पर असंतोष जाहिर किया उन्होंने बकाया वसूली की जानकारी प्राप्ति हेतु कार्यालय की अलमारी के रिकार्ड निकाले जाने हेतु वीडियोग्राफी कराते हुए पंचनामा तैयार कर अलमारी का ताला तुड़वाने के निर्देश अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के सहायक संचालक को दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित आवेदनों पर की गई कार्यवाही से संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री शशिभूषण सिंह समेत विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी मौजूद थे। 

अप-डाउनरों कोे शोकाॅज नोटिस जारी

कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा द्वारा समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को अपने नियत मुख्यालय पर रहने के निर्देश पूर्व में ही जारी किए गए है के परिपालन में आकस्मिक रूप से निरीक्षण हेतु कलेक्टर द्वारा एक निगरानी समिति गठित की गई है उक्त समिति के द्वारा रेल्वे स्टेशन का जायजा लिया गया है। विदिशा अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री ए0के0सिंह एवं उनके अन्य सहयोगी के द्वारा सोमवार की प्रातः 10 बजे विदिशा रेल्वे स्टेशन में अपडाउन करने वाले कर्मचारियों की वीडियो रिकार्डिंग कराई गई है। रिकार्डिग मंे दर्ज हुए 16 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।  जिन अधिकारी-कर्मचारियों को शोकाॅज नोटिस जारी किया गया है उनमें पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक के सहायक संचालक श्री ए0डी0कुरैशी तथा भू-अभिलेख के सहायक अधीक्षक श्री हरिदास मेवाड़ी और राजस्व निरीक्षक श्री श्याम पुरोहित, श्री रविन्द्र खरे, श्री धरराव खाण्डेकर, श्री बी0एल0श्रीवास्तव और अनुरेखक श्री हरिशंकर यादव के अलावा सहायक वर्ग-तीन श्रीमती ममता अहिरवार, आदिम जाति कल्याण विभाग के मण्डल संयोजक श्री श्रवण संजीव, शहरी विकास अभिकरण की सहायक वर्ग-तीन श्रीमती अलका डोंगरे, जिला पंचायत के एपीओ श्री एस0पी0श्रीवास्तव और श्री नीरज चतुर्वेदी, अन्वेषक श्री रविकंात यादव, परियोजना समन्वयक श्री योगेश पाठक, विधिक सहायता कार्यालय की श्रीमती दीपाली, एकीकृत परियोजना ग्रामीण विदिशा के सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री भार्ती शामिल है। निगरानी समिति के सदस्य तहसीलदार श्री रविन्द्र राय, नायब तहसीलदार श्री ओझा, अधीक्षक श्री खेमचंद अहिरवार भी निरीक्षण के दौरान साथ मौजूद थे।

कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य कार्याे का जायजा

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत क्रियान्वित कार्यो की सोमवार को कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा द्वारा समीक्षा की गई। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि राष्ट्रीय टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल की जाएं। उक्त कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि एचएमआइएस, एफएमआइएस, एमसीटीएस पत्रक की हर रोज स्वास्थ्य सचिव द्वारा समीक्षा की जाती है इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के अन्य 25 पत्रकों की हर एक सप्ताह समीक्षा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है अतः स्वास्थ्य विभाग के खण्ड स्तरीय अमला क्रियान्वित कार्यो की हर रोज रिपोर्टिग निर्धारित प्रपत्रों में करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री ओझा ने कुरवाई बीएमओ रजनीगंधा के द्वारा लक्ष्य प्राप्ति में की जा रही लापरवाही पर असंतोष जाहिर करते हुए उन्हंे चेतावनी देते हुए मासांत तक संतोषप्रद कार्य परलिक्षित नही होने पर उनका संविदा कार्यकाल नही बढायें जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री ओझा ने कहा कि जिले के सभी एनआरसी केन्द्रों में निर्धारित संख्या अनुपात में कुपोषित बच्चे भर्ती कराएं जायें। इसी प्रकार उन्होंने परिवार कल्याण के लक्ष्यों की प्राप्ति के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों, मातृ मृत्यु एवं क्वालिटी, केन्द्रो पर ही प्रसव हो, आशा सहयोगी के चयन, शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रमों इत्यादि की समीक्षा की। कलेक्टेªट के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई इस बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0एच0के0वर्मा, सिविल सर्जन सह अधीक्षक डाॅ0 मंजू जैन समेत समस्त ब्लाक मेडीकल आफीसर मौजूद थे।

एमसीएमसी की बैठक सम्पन्न

vidishaविधानसभा निर्वाचन 2013 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों अनुपालन में जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड माॅनिटरिंग कमेटी (एम0सी0एम0सी0) की बैठक सोमवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एम0बी0ओझा की अध्यक्षता मंें सम्पन्न हुई। बैठक में समस्त आरओ, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जयप्रकाश शर्मा, नामांकित सदस्य श्री अतुल शाह, इलेक्शन सुपरवाइजर श्री ग्याशुद्वीन मौजूद थे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शर्मा ने समिति के सदस्यों को आयोग द्वारा सौंपे गए दायित्वों को रेखांकित करते हुए पेड न्यूज के मापदण्डों से अवगत कराया। कलेक्टर श्री ओझा ने अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों से कहा कि इसी प्रकार की बैठक अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में आयोजित कर निर्वाचन आयोग की अवधारणा से संबंधितों को अवगत कराएं।  

प्लीबारगेनिंग प्रक्रिया से अवगत हुए बंदी

उपजेल विदिशा में बंदियों को प्लीबारगेनिंग के संबंध में जानकारी मुहैया करायें जाने के उद्धेश्य जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा एक दिवसीय विधिक साक्षत्कार शिविर का आयोजन सोमवार को किया गया था जिसमें न्यायाधीश श्री प्रीतम बंसल और श्री तथागत याज्ञनिक भी मौजूद थे। शिविर में जेल बंदियों के लिए कानून में किए गए प्रावधानों से अवगत कराया गया वही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा कानून के दायरे के अनुसार मुहैया करायी जाने वाली सुविधाओं एवं लोक अदालत की जानकारी दी गई। प्लीबारगेनिंग दाण्डिक मामले का समझौते के आधार पर अंतिम निराकरण हेतु एक अनुबंध है। पुलिस द्वारा प्रस्तुत अभियोग पत्र से उत्पन्न मामले में यह अनुबंध अभियुक्त, मामले के अनुसंधानकर्ता, अभियोजक एवं पीडि़त के मध्य होता है, जबकि किसी परिवादी की शिकायत पर न्यायालय द्वारा संज्ञान लिए गए मामले में यह अनुबंध अभियुक्त एवं पीडि़त के मध्य होता है। यह अनुबंध न्यायालय के निर्देशन एवं नियंत्रण में होता है। उप जेल परिसर में सम्पन्न हुई विधिक साक्षरता शिविर में जिला रजिस्ट्रार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विकास भटेले, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री एस0सी0खरे और उप जेलर भी मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: