मोदी की तुलना में आडवाणी मजबूत प्रतिद्वंद्वी : नाइक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 सितंबर 2013

मोदी की तुलना में आडवाणी मजबूत प्रतिद्वंद्वी : नाइक


shantaram naik
गोवा से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य शांताराम नाइक ने सोमवार को कहा कि 'निरंकुश' नरेंद्र मोदी की तुलना में 'शांत' लालकृष्ण आडवाणी अधिक मजबूत चुनावी प्रतिद्वंद्वी साबित होते।  पणजी में कांग्रेस मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नाइक ने कहा, "एक शांत आडवाणी फासिस्ट मोदी की तुलना में अधिक मजबूत प्रतिद्वंद्वी साबित होते।"

नाइक ने कहा, "मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने कांग्रेस को आसान जीत का मौका दिया है। यदि उन्होंने आडवाणी का नाम दिया होता तो हमको कुछ कठिनाई होती।" नाइक ने कहा कि भाजपा के अंदरूनी मामलों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के खुले हस्तक्षेप से साफ हो गया है कि भगवा पार्टी संघ परिवार से नियंत्रित होती है।

उन्होंने कहा कि यह साफ है कि भाजपा खुले रूप से संघ परिवार पर निर्भर है। उसके सभी कार्य और फैसले आरएसएस के चिंतन का परिणाम हैं। नाइक ने यह भी कहा कि पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वी.के.सिंह का मोदी के साथ मंच पर उपस्थित होना साबित करता है कि पहले अन्ना हजारे का समर्थन करने वाले सिंह ने गांधीवादी अन्ना को धोखा दे दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: