ग्रामीण तथा हिन्दी भाषी छात्र विरोध में आक्रोश मार्च कल 3.30 बजे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 15 सितंबर 2013

ग्रामीण तथा हिन्दी भाषी छात्र विरोध में आक्रोश मार्च कल 3.30 बजे

aisf logo
पटना :- संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा के पाठयक्रम में बदलाव करने के कारण हिन्दी माध्यम के छात्रों का परीक्षाफल बुरी तरह प्रभावित हुआ है बलिक प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करना कठिन से कठिनतर होता  जा रहा है। 2010 में प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले छात्रों की संख्या 4296 थी वहीं यह 2011 में घटरक मात्र 1700 रह गर्इ।  2013 में हिन्दी माध्यम के सफल विधार्थियों की संख्या 200 के आसपास भी नहीं है जबकि कुल परीक्षाफल 16000 के लगभग है। ऐसा पाठयक्रम व्यापक परिवर्तन के कारण हो रहा है। पाठयक्रम परिवत्र्तन 1979 में भी हुआ था। 1979 में व्यापक परिवत्र्तन के बाद 3 अरिकित अवसर और 2 साल की आयु सीमा में छूट प्रदान किया गया था। लेकिन इस बार किसी भी प्रकार की छूट नही दी गर्इ। यह फैसला ग्रामीण एवं हिन्दी भाषी छात्र विरोधी प्रवृति दर्शाती है।

आज काजीपुर में एआर्इएसएफ के जिला कार्यालय में हुर्इ बैठक में यह बाते उभर कर सामने आर्इ। बैठक का आयोजन एआर्इएसएफ एवं प्रतियोगिता परीक्षार्थी संघ के संयुक्त तत्वाधान में किया गया था। बैठक की अध्यक्षता दीपक कुमार ने की।

बैठक में यह तय किया गया कि 1979 की तर्ज पर सभी छात्रों को 3 अतिरिक्त अवसर और आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट तथा ब्ै।ज् के दोनों पेपर में अलग अलग ब्नजव निर्धारित करने की मांग को लेकर आक्रोश मार्च निकाला जाए। कल पटना विñविñ केन्æीय पुस्तकालय से 3.30 बजे छात्रों का आक्रोश मार्च निकल शहीद भगत सिंह चौक गाँधी मैदान तक जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: