संस्कृति मंत्री श्री शर्मा ने पूजा अर्चना की
विदिशा में बेतवा नदी रंगर्इ पुल के समीप बाढ वाले गणेश मंदिर में संस्कृति मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने रविवार को पूजा अर्चना की। इस अवसर पर श्री मुकेश टण्डन, श्री गुप्ता, तहसीलदार श्री रविशंकर राय सहित अन्य अधिकारी एवं पत्रकार मौजूद थे। जनसम्पर्क मंत्री श्री शर्मा ने इससे पहले विदिशा नगर के वात्सल्य स्कूल में पहुंचकर वहां आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए और स्कूल प्रागंण में रखी गर्इ भगवान गणेश प्रतिमा की भी पूजा अर्चना की और विसर्जन जुलुस में शामिल हुए। जनसम्पर्क मंत्री श्री शर्मा ने यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि सार्वजनिक गणेश उत्सव की शुरूआत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी श्री बाल गंगाधर तिलक ने की थी इसके पीछे उनकी मंशा थी कि राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा मिलें। इसी मंशा की पूर्ति के उद्धेश्य से जगह-जगह गणेश उत्सव का आयोजन होने लगा। उन्होंने कहा कि र्इश्वर प्रदेशवासियों को खुशहाल बनाएं और सबकी मनोकामनाएं पूरी हो। कार्यक्रम में वात्सल्य स्कूूल की प्राचार्यो सहित अन्य स्टाफ व स्कूली विधार्थी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और पत्रकारगण मौजूद थें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें