अलीगढ़ के जिलाधिकारी ने दिया विवादित बयान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 सितंबर 2013

अलीगढ़ के जिलाधिकारी ने दिया विवादित बयान


aligarh map
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जिलाधिकारी शहीदों के परिवारों को लेकर दिए अपने बयान से विवादों में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि "हमारे देश में किसी जवान के शहीद होने पर उसके परिजन पैसे और पेट्रोल पंप मांगते हैं।" अलीगढ़ के जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने सोमवार को एक कार्यक्रम में कहा, "हमारा देश विलाप करने वाला देश है। अगर सीमा पर कोई जवान लड़ते हुए शहीद हो जाता है तो उसके परिजन और गांव के लोग विलाप करते हैं और कहते हैं कि जब तक फलां नेता नहीं आएगा और पचास लाख रुपये नहीं देगा तब तक हम शव को नहीं उठाएंगे।"

उन्होंने कहा कि शहीद के परिजन उसकी शहादत के बदले पैसे और पेट्रोल पंप की मांग करते हैं, ये दुर्भाग्यपूर्ण है। रौतेला ने कहा, "आप देखिए कि अफगानिस्तान में हजारों अमेरिकी सैनिक शहीद हुए लेकिन उनके परिजनों ने विलाप नहीं किया क्योंकि वे अपने देश के लिए कुबानी देना चाहते हैं। वहां कहीं पर ऐसी खबर नहीं आई होगी कि उन शहीदों के परिजनों ने पैसे की मांग की।"

विवादित बयान देने के बाद जिलाधिकारी रौतेला अब सफाई में कुछ भी कहने से साफ इंकार कर रहे हैं। ऐसी खबरें हैं कि स्थानीय समाचार चैनलों पर जिलाधिकारी का बयान प्रसारित होने के बाद शासन ने इसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इससे अवगत करा दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: