डूरंड कप फाइनल में पहुंचा मोहम्मडन स्पोर्टिग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 सितंबर 2013

डूरंड कप फाइनल में पहुंचा मोहम्मडन स्पोर्टिग


durand-cup football
आई-लीग क्लब मोहम्मडन स्पोर्टिग ने डूरंड कप फुटबाल टूर्नामेंट के 126वें संस्करण के फाइनल में स्थान बना लिया है। मोहम्मडन स्पोर्टिग ने सोमवार को अंबेडकर स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में मुम्बई टाइगर्स क्लब को 3-1 के अंतर से हराया।

स्पोर्टिग के लिए पहला गोल सैमसन रामागाविया ने किया। सैमसन ने यह गोल डिफलेक्टेड फ्रीकिक पर किया। इसके बाद कोलिन एब्रांचेस ने स्पोर्टिग के लिए दूसरा गोल किया। यह गोल पहले हाफ में ही हुआ। क्लब के लिए तीसरा गोल 65वें मिनट में एंटोनी सोरेन ने किया। टाइगर्स के लिए बिकास जाएरू ने 82वें मिनट में पहला गोल किया।

कोई टिप्पणी नहीं: