दिलीप कुमार की हालत स्थिर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 17 सितंबर 2013

दिलीप कुमार की हालत स्थिर


dilip kumar
अभिनेता दिलीप कुमार मुंबई में लीलावती अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती हैं। रविवार को उन्हें दिल का दौड़ा पड़ा था। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और उनकी पत्नी अभिनेत्री सायरा बानो उनके साथ हैं। अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा, "उन्हें रविवार को दिल का दौड़ा पड़ा था। इसे चिकित्सा विज्ञान में मायोकार्डियल इनफार्कशन कहते हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।" प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें फिलहाल आईसीयू में ही गहन निगरानी में रखा गया है। हृदय रोग विशेषज्ञ डा. नितिन गोखले उनकी देखभाल कर रहे हैं। 

90 वर्षीय दिलीप कुमार को रविवार की शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जब उन्होंने बेचैनी महसूस करने की शिकायत की। सायरा बानो के प्रबंधक मुर्शीद खान ने बताया, "दिलीप आईसीयू में हैं, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है। इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। सायरा बानो जी पिछली रात से ही उनके साथ अस्पताल में हैं।"

दिलीप कुमार का जन्म पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। उनका पूर्व नाम मोहम्मद यूसुफ खान है। उन्होंने हिंदी फिल्म उद्योग में छह दशक तक काम किया। उनकी कुछ प्रमुख फिल्मों में 'मधुमति', 'देवदास' 'राम और श्याम', 'विधाता' और 'कर्मा' शामिल हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: