बिहार मे नक्सली हमले में 2 जवान शहीद. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 17 सितंबर 2013

बिहार मे नक्सली हमले में 2 जवान शहीद.

बिहार के गया में पुलिस के गश्त दल पर नक्सलियों ने हमला किया है। हमले में 2 जवान शहीद हो गए औऱ तीन जवान घायल हैं।

डोभी थाना क्षेत्र मे अमारूत गांव के पास पुलिस गश्ती दल पर नक्सलियों ने हमला बोल दिया। अंधेरे मे छिपे माओवादियों ने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में दो जवान राजेन्द्र प्रसाद और नवल किशोर प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एएसआई चिंताहरण सिंह समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये।

घायलों को गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दरअसल घटनास्थल झारखंड राज्य के सीमा से सटा है, जो नक्सल प्रभावित है।

कोई टिप्पणी नहीं: