दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में एबीवीपी का परचम लहराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 सितंबर 2013

दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में एबीवीपी का परचम लहराया

dusu election
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने चार में से तीन पदों पर जीत हासिल की है। चुनाव परिणाम शनिवार को घोषित किए गए। एबीवीपी ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर कब्जा कर लिया, जबकि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) सिर्फ सचिव पद हासिल कर पाई। 

एबीवीपी के उम्मीदवार अमन अवाना अध्यक्ष निर्वाचित हुए, जबकि उत्कर्ष चौधरी ने उपाध्यक्ष और राजू रावत ने संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज कराई। एनएसयूआई की करिश्मा ठाकुर सचिव चुनी गईं।

डूसू चुनाव में मुख्य मुकाबला एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच था। हालांकि आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आईसा) ने भी कुछ उम्मीदवार खड़े किए थे।

कोई टिप्पणी नहीं: