शहर के गरीबों के लिए बनेगा 15 लाख मकान :मनमोहन सिंह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 सितंबर 2013

शहर के गरीबों के लिए बनेगा 15 लाख मकान :मनमोहन सिंह

तेजी से बढ़ते शहरीकरण से शहरों में झुग्गी बस्तियों की बढ़ती समस्या का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को कहा कि शहरी गरीबों के लिए 15 लाख से अधिक मकान बनाए जाएंगे। सिंह ने झुग्गी बस्तियों में रहने वालों के लिए शहर के बाहरी इलाके में 2,400 करोड़ रुपये की लागत वाली आवासीय परियोजना का उद्घाटन करते हुए कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि चंडीगढ़ देश में सबसे पहला झुग्गी मुक्त शहर होगा। 

उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि इस तरह की महत्वपूर्ण परियोजनाएं देश को विकसित राष्ट्र बनने की यात्रा में एक नया आयाम प्रदान करेंगी। सिंह ने कहा कि आने वाले कुछ सालों में शहरी आबादी में तेजी से वृद्धि से शहरी आधारभूत ढांचे पर जबर्दस्त दबाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश में अगले 20 सालों में शहरी आबादी में 22 करोड़ तक की वृद्धि होने जा रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में शहरीकरण की गति बहुत तेज है। 1971 में शहरी आबादी 11 करोड़ थी। वर्ष 2011 तक पिछले 40 सालों में इसमें 27 करोड़ तक की वृद्धि हो गई है। अनुमान है कि आने वाले 20 सालों में इस संख्या 22 करोड़ तक का इजाफा और हो जाएगा। उन्होंने कहा कि शहरी आबादी में वृद्धि देश के शहरी आधारभूत ढांचे पर जबर्दस्त प्रभाव डालेगी। शहरों में बढ़ती हमारी झुग्गियां शहरीकरण की वजह से उत्पन्न होने वाली समस्याओं की एक तस्वीर पेश करती हैं। अनुमान है कि झुग्गियों में रह रहे लोगों की संख्या 2017 तक 10 करोड़ से लेकर 10 करोड़ 40 लाख तक बढ़ जाएगी ।

कोई टिप्पणी नहीं: