मोदी की उम्मीदवारी 'विनाश काले विपरीत बुद्धि' : नीतीश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 सितंबर 2013

मोदी की उम्मीदवारी 'विनाश काले विपरीत बुद्धि' : नीतीश


nitish kumar
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे 'विनाश काले विपरीत बुद्धि' करार दिया है। नीतीश ने शनिवार को पटना में एक कार्यक्रम में मोदी के प्रधानमंत्री पद के उम्माीदवार घोषित होने के संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर कहा कि जनता दल (युनाइटेड) ने तीन महीने पूर्व ही भांप लिया था कि ऐसा कुछ होने वाला है। अब भाजपा वही कर रही है जो वह करने वाली थी।

उन्होंने भाजपा से अलग होने के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि उन्होंने उचित समय पर फैसला किया। नीतीश ने इस फैसले को 'विनाश काले विपरीत बुद्धि करार' देते हुए कहा कि ऐसे लोगों को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा।

उल्लेखनीय है कि भाजपा द्वारा मोदी को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद जद (यू) ने भाजपा के साथ अपना 17 वर्ष पुराना गठबंधन तोड़ दिया था। इसके बाद दोनों दलों के नेताओं के बीच मोदी को लेकर वाक्युद्ध चल रहा है।  भाजपा ने मोदी को शुक्रवार को 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: