किसानों के विकास से ही होगा सूबे का विकास : अखिलेश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 सितंबर 2013

किसानों के विकास से ही होगा सूबे का विकास : अखिलेश


akhilesh yadav
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि कृषि सर्वाधिक महžवपूर्ण क्षेत्र है क्योंकि प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश की ज्यादातर आबादी के जीवन-यापन कृषि पर ही आधारित है इसलिए किसानों के विकास के बिना सूबे के विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री ने इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में छठी नेशनल सीड कांग्रेस के समापन सत्र को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। तीन दिवसीय सीड कांग्रेस का प्रदेश में पहली बार आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने से प्रदेश में बदलाव नज़र आएगा और जनता खुशहाल होगी। इसलिए राज्य सरकार कृषि तथा किसानों के हित में अनेक कार्यक्रम संचालित कर रही है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के लिए किसानों का हित सवरेपरि है। समाजवादी सरकार यह सुनिश्चित करा रही है कि किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध हों। इसके साथ ही उन्हें उर्वरक तथा सिंचाई हेतु पानी की भी कोई दिक्कत न होने पाए। सरकार मृदा परीक्षण को भी प्राथमिकता दे रही है ताकि कृषि भूमि की उत्पादन क्षमता में वृद्घि हो सके।  मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि उत्पादन में बढ़ोत्तरी के लिए जहां एक ओर किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है, वहीं दूसरी ओर उन्हें सही एवं उपयोगी जानकारी प्रदान किया जाना भी जरूरी है। उन्होंने कृषि उत्पादन में वृद्घि के लिए उन्नत बीजों के विकास और फसलों में होने वाले रोगों के प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार अनुसंधान किए जाने पर बल दिया। 

कृषि मंत्री आनन्द सिंह ने कहा कि नवीनतम तकनीक व शोध को कृषि कार्य में अपनाकर उत्पादन में बढ़ोत्तरी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि कृषि उपज में बढ़ोत्तरी के साथ ही खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण पर भी ध्यान दिया जाना आवश्यक है।  उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में 400 से अधिक कृषि वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों तथा अधिकारियों ने गुणवत्तायुक्त बीजों के माध्यम से कृषि उत्पादन में वृद्घि तथा किसानों की आर्थिक स्थिति में उत्थान के लिए विचार-विमर्श किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: