राजनाथ को भरोसा, आम चुनाव में विजेता बनेगी भाजपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 सितंबर 2013

राजनाथ को भरोसा, आम चुनाव में विजेता बनेगी भाजपा


rajnath singh
नरेंद्र मोदी को भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी नामित करने के एक दिन बाद शनिवार को पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी 272 सीटें हासिल करेगी। न्यू बाम्बे बुलियन एसोसिएशन (बीबीए) के मुख्यालय में यहां एक कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि हमारे सहयोगियों के समर्थन से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 272 से ज्यादा सीटें जीतेगा और सत्ता में आएगा।"

केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर धावा बोलते हुए सिंह ने कहा कि कांग्रेस नीत गठबंधन ने अपने दस वर्षो के शासन के दौरान देश को आर्थिक बदहाली में पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की नेतृत्व वाली राजग सरकार के कार्यकाल में अर्थव्यवस्था की ताकत को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही थी कि देश 2020 तक आर्थिक शक्ति बनकर उभरेगा।

भाजपा प्रमुख ने कहा कि लेकिन पिछले दस वर्षो के शासन के दौरान देश की आर्थिक स्थिति रसातल में पहुंच गई और लोग भयंकर महंगाई का सामना कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा, "सत्ता में आने के बाद हम देश की अर्थव्यवस्था को फिर से मजबूत करने का प्रयास करेंगे।" बीबीए के अध्यक्ष मोहित कंबोज ने कहा कि स्वर्ण कारोबारी समुदाय को भाजपा से ढेर सारी उम्मीद है और कारोबारी भाजपा को 2014 का लक्ष्य हासिल करने में हर तरह की मदद करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: