बीमार हैं पर शूटिंग कर रहे देवों के देव..महादेव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 सितंबर 2013

बीमार हैं पर शूटिंग कर रहे देवों के देव..महादेव

devon ke dev mahadev
'देवों के देव..महादेव' के कलाकार मोहित रैना, पूजा बोस और मानव गोहिल ने साबित कर दिया है कि टेलीविजन अभिनय में समर्पण की जरूरत होती है। कलाकारों को बुखार है फिर भी वे रविवार को प्रसारित होने वाले महाएपिसोड के लिए शूटिंग कर रहे हैं।

निर्माण गृह के एक सूत्र ने बताया, "तबियत खराब होने और बुखार के बावजूद भी वे सभी महाएपिसोड के लिए शूटिंग कर रहे हैं। यह कलाकारों का काम के प्रति समर्पण दिखाता है।" महाएपिसोड में अंधक असुर पर विजय पाने के लिए महादेव वीरभद्र का और पार्वती महाकाली का रूप रखेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं: