पेंशन प्रकरणों की तैयारी सेवानिवृत्ति के साल भर पहले करें
हरदा 7 सितम्बर 13/ वित्त विभाग के निर्देशानुसार पेंशन प्रकरणों की तैयारी सेवानिवृत्ति तिथी से 24 माह पूर्व से प्रारंभ की जानी चाहिए एवं सेवानिवृत्ति से 12 माह पूर्व पेंशन प्रकरण कोषालय/ जिला पेंशन कार्यालय की स्वीकृति हेतु भेज दिया जाना चाहिए। जिला पेंशन अधिकारी ने बताया कि कार्यालय प्रमुखों से कहा गया है कि पूर्व के सेवा निवृत्त तथा 30 सितम्बर 13 तक सेवानिवृत्त होने वाले समस्त प्रकरणों का रजिट्रेशन संभागीय जिला पेंशन कार्यालय के कम्प्यूटर पर 30 सितम्बर 13 तक कराया जाना सुनिश्चित कराये। विभागीय जांच न्यायालय प्रकरण होने की स्थिति में भी उनका रजिस्ट्रेशन संभागीय जिला पेंशन अधिकारी कार्यालय में किया जावे तथा रजिस्ट्रेशन पश्चात प्रकरण पुनः संबंधित विभाग को वापिस कर दिया जाये। विभागीय जांच न्यायालय प्रकरण का निराकरण हो जाने की स्थिति में प्रकरण पुनः पेंशन प्राधिकार पत्र जारी करने हेतु पूर्व रजिस्ट्रेशन न. पर संभागीय जिला पेंशन कार्यालय में प्राप्त किये जा सकेंगे।बताया गया कि एक अक्टूबर 13 के पश्चात् यदि सेवा निविृत्ति तिथी तक पेंशनर के कार्यालय प्रमुख से पेंशन प्रकरण संभागीय/जिला पेंशन कार्यालय में रजिस्टेªशन हेतु प्राप्त नहीं होते है तो कार्यालय प्रमुख संभागीय जिला पेंशन अधिकारी के माध्यम से कलेक्टर से अनुमति लेकर पेंशन प्रकरण संभागीय/जिला पेंशन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन हेतु प्रस्तुत करेंगे। जिले के कलेक्टर रजिस्ट्रेशन की अनुमति देने के पूर्व यह सुनिश्चित करेगे कि प्रकरण किन कारणों से विलंब हुआ है। अनुमति की कार्यवाही अधिकतत् एक सप्ताह के अंदर कर ली जावे। संभागीय जिला पेंशन अधिकारी माह के अंतिम दिन उन समस्त प्रकरणों जिसमें कलेक्टर से अनुमति ली गई है की सूची संलग्न निर्धारित प्रपत्र में संचालनालय पेंशन भविष्य निधि एवं बीमा को भेजना सुनिश्चित करेंगे। उक्त सूचियां अपर मुख्य सचिव वित्त के प्रतिमाह लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा बैठक में प्रस्तुत की जाएगी।
युवा रोजगारों की बैंकों से सीधी बातचीत
हरदा 7 सितम्बर 13/ जिला पंचायत सभाग्रह में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत शनिवार को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हरदा विकासखण्ड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 50 उद्यमी उपस्थित हुए। युवा उद्यमियों ने अपने-अपने प्रकरणों के लिये बैंक अधिकारियों से सीधे बातचीत की। शिविर में सीईओ गणेश शंकर मिश्रा द्वारा उपस्थित होकर मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक युवाओं को उद्योग से जुड़ने का आव्हान किया गया साथ ही बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे योजनान्तर्गत प्राप्त समस्त प्रकरणों का निराकरण शीघ्र करें। बैंक अधिकारियों के द्वारा 07 दिवस के अंदर प्रकरणों का निराकरण करने की बात कही गई।
समस्याओं के जनरलाईज करने से बात नहीं बनेगी
हरदा 7 सितम्बर 13/ प्रकरण विशेष की बातें करंे उसे मेरे समक्ष प्रस्तुत करें, जिले स्तर का मामला होगा तो मेरे द्वारा अन्यथा शासन को भेजकर निराकरण कराया जायेगा। समस्याओं के जनरलाईज करने से बात नहीं बनेगी। कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान कलेक्टर रजनीश श्रीवास्तव ने यह बात कही। सीईओ गणेश शंकर मिश्रा भी यहां मौजूद थे। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण विकास की योजनाओं में और अधिक गति लाने एवं लक्ष्य हासिल करने के लिए यह जरूरी होगा कि जमीनी स्तर की कठनाईयों के निराकरण मंे असफलता वरिष्ठ अधिकारियों को बताई जाए। कलेक्टर ने द्वारा समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन के अंतर्गत पेंशन हितग्राहियों के सत्यापन एवं भुगतान प्रपोजल पोर्टल पर प्रेषित करने के लिए 9 सितम्बर तक की अंतिम सीमा दी गई। सभी शालाओं में हेड वाशिंग यूनिट का निर्माण आगामी 13 सितम्बर तक पूरा हो जाये। जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी यूनिट निर्माण संबंधी छाया चित्र शालावार सूची पे्रषित करेगे। एकीकृत जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन कार्यक्रम के तहत् टीम लीडरों को परियोजना की कार्य योजना तैयार करने हेतु 11 सितम्बर की समय सीमा दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें