जापान ओपन में भारत की चुनौती समाप्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 20 सितंबर 2013

जापान ओपन में भारत की चुनौती समाप्त

badminton
तीन पुरुष एकल खिलाड़ियों की हार के साथ शुक्रवार को जापान ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो गई। अजय जयराम, के. श्रीकांत और एचएस प्रनॉय को अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। श्रीकांत को जापान के केनीची तागो ने हराया। सातवें वरीय तागो ने श्रीकांत को 21-18, 21-9 से शिकस्त दी। यह मैच 39 मिनट चला। दोनों के बीच यह अब तक की पहली भिड़ंत थी।

प्रनॉय ने हालांकि चीन के हुआन गाओ के खिलाफ पहला गेम गंवाने के बाद दूसरे गेम के माध्यम से जोरदार वापसी लेकिन वह अपनी हार नहीं टाल सके। प्रनॉय को हुआन ने 21-11, 20-22, 21-13 से हराया। इन दोनों के बीच भी यह पहली भिड़ंत थी। जयराम को वियतनाम के तेन मिन्ह नुयेन ने 21-18, 21-13 से हराया। इन दोनों के बीच यह चौथी भिड़ंत थी। इससे पहले दो बार नुयेन की जीत हुई है। एक बार जयराम जीते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: