मोदी ने पकिस्तान से भारत विरोधी रवैया छोड़ने को कहा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 15 सितंबर 2013

मोदी ने पकिस्तान से भारत विरोधी रवैया छोड़ने को कहा


narendra modi
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पाकिस्तान से भारत विरोधी रवैया छोड़ने और आतंकवाद को समर्थन देना बंद करने को कहा। प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित होने के बाद अपनी पहली रैली में मोदी ने कहा कि पिछले 60 वर्षो में पाकिस्तान ने बंदूक की संस्कृति को बढ़ावा दिया, लेकिन उसका कोई भला नहीं हुआ।  उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के शासक यदि केवल 10 वर्ष तक आतंकवाद को समर्थन और संरक्षण देना बंद कर दें तो मैं दावा कर सकता हूं कि पाकिस्तान उतनी अधिक प्रगति कर सकता है जितनी उसने 60 वर्षो में नहीं की है।"

मोदी ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद को समर्थन देकर भारत को एक युद्ध क्षेत्र में बदल दिया है। पहले युद्ध सीमाओं पर होते थे। लेकिन भारतीय सेना को हराने में विफल पाकिस्तान ने निर्दोष नागरिकों की हत्या के लिए आतंकवाद को प्रोत्साहन देना शुरू कर दिया। मोदी ने कहा, "आप इस भारत विरोधी रुख के साथ प्रगति नहीं कर सकते। आप इस आधार पर प्रगति नहीं कर सकते। आपके अपने और युवाओं के हित इस बात में है कि आपने पिछले 60 वर्षो के दौरान जिस रास्ते को चुना है उसे छोड़ दें।"

कोई टिप्पणी नहीं: