एतिहासिक एवं धार्मिक धरोहरों का किया जा रहा है संरक्षण- राज्यमंत्री
सबके सुखदुख में शामिल होना मेरा नैतिक दायित्व है-श्री सिंह
पन्ना 08 सितंबर 13/पवई विधान सभा क्षेत्र में निरंतर सर्वांगीण विकास का क्रम जारी है। इसी क्रम में करही में सी.सी. रोड, ढाईखेरा मंदिर परिसर में डेशेलटर, किशनगढ बरजंग बली मंदिर और पवई के सतगुरू कबीर आश्रम में डेशेलटर एवं सौन्द्रयीकरण कार्यो का भूमिपूजन किया गया। प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कृषि, किसान कल्याण, लोक सेवा प्रबंधन, खेल, युवक कल्याण तथा पर्यटन श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा इन सभी कार्यो का भूमिपूजन वैदिक रीति से पूजन करने के उपरांत नाम पट्टिका का अनावरण किया। इन अवसरों पर उपस्थितों को सम्बोधित करते हुए कृषि राज्यमंत्री श्री सिंह ने कहा कि जिले के एतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के स्थलों को संरक्षित करने का कार्य तेज गति से कराया जा रहा है। इसमें किसी भी तरह का कोई भेदभाव नही है। यह एतिहासिक स्थल किसी धर्म, सम्प्रदाय और वर्ग के हो सभी को संरक्षित करने के साथ-साथ सौन्द्रयीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं। भ्रमण कार्यक्रम के प्रथम चरण में ग्राम करही स्थित शासकीय हाई स्कूल प्रांगण में करही से देवरी मार्ग दूरी एक किलो मीटर लागत 48 लाख रूपये के सी.सी. रोड एवं पंच-परमेश्वर योजना से ग्राम में बनने वाले सी.सी. रोड का भूमिपूजन किया गया। ग्राम पंचायत तिल्ली उरदानी के ढाईखेरा में स्थित श्री मंदिर में मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के सौजन्य से 10 लाख रूपये लागत का डेशेलटर भूमिपूजन किया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत कृष्णगढ तथा पवई स्थित कबीर आश्रम में मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के सौजन्य से 10-10 लाख रूपये की लागत से डेशेलटर एवं सौन्द्रयीकरण के कार्यो का भूमिपूजन किया गया। इन अवसरों पर उपस्थित ग्रामीणजनों को सम्बोधित करते हुए कृषि राज्यमंत्री श्री सिंह ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए सडक, पानी और बिजली की आवश्यकता होती है। इस बात को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र में सडकों का जाल बिछाया गया। इस क्षेत्र में पानी की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए जल संरक्षण और संर्वधन के कार्य कराए गए। क्षेत्र की नदियों में भी बांध बनाए जा रहे हैं। जहां-जहां बांध बन कर तैयार हो गए हैं वहां के किसान तीन-तीन फसलें उगा रहे हैं। पेयजल की समस्या से लोगों को निजात मिली है। आगामी आने वाले समय में नदियों पर बनाए जा रहे बांधों की नहरें, किसानों की शत-प्रतिशत कृषि भूमि की सिंचाई करेंगे। जिससे किसान की माली हालत सुधर जाएगी।
एक दिन की मजदूरी में महीने भर का राशन
कृषि राज्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए गरीबों के लिए चालू की गई एक रूपये किलो गेंहू, दो रूपये किलो चावल एवं रूपये में एक किलो नमक योजना पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला है। कहा कि प्रदेश का गरीब व्यक्ति अपनी एक दिन की मजदूरी से महीने भर का राशन एवं अन्य सामग्रियां क्रय कर लेता है। जिससे गरीब आदमी के ऊपर जीवकोपार्जन की कही कोई समस्या नही रही है। किसानों के घरों में निरंतर बिजली का प्रकाश होता रहे इसलिए मध्य प्रदेश शासन ने गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के बकाया विद्युत बिल माफ कर दिए हैं। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने सभी तरह के उपचार की व्यवस्था गरीबों के लिए की है। अब कोई गरीब बीमारी के दौरान उपचार के बगैर मरेगा नही।
पर्यटक सुविधाओं का किया जा रहा है विकास
कृषि राज्यमंत्री श्री सिंह ने कहा कि पवई विधान सभा क्षेत्र ही नही पन्ना नगर मुख्यालय में स्थित एतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के स्थलों पर पर्यटक सुविधाओं के साथ-साथ सौन्द्रयीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं। पवई क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों में पर्यटन एवं सौन्द्रयीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं। इन सब कार्यो के पूरा हो जाने के बाद आने वाले पर्यटकों को सुविधा उपलब्ध हो सकेगी वही स्थानीय लोगों के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो को सम्पन्न कराने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हालही में मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के सौजन्य से कराए जा रहे कार्य तीन-चार माह में पूर्ण हो जाएंगे। इन कार्यो को स्वीकृत कराते समय किसी भी तरह का भेदभाव नही रखा हैं सभी धर्म समाज के धार्मिक स्थलों पर समान रूप से कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
पूरा विधान सभा क्षेत्र ही मेरा परिवार है
कृषि राज्यमंत्री ने कहा कि कुछ परिवारों को मिलाकर एक गांव बनता है। इसी प्रकार कुछ गांव को मिलाकर एक तहसील और विधान सभा क्षेत्र बनता है। मैंने कभी भी विधान सभा क्षेत्र के लोगों को अपने परिवार से अलग नही माना। क्षेत्र का प्रत्येक व्यक्ति मेरे परिवार का अंक है। इसलिए में प्रत्येक व्यक्ति के सुखदुख में शामिल होना अपना नैतिक कर्तव्य समझता हॅू। मैं बगैर किसी भेदभाव के जो संभव हो सकता है वह सहायता करने के लिए हर समय तत्पर हॅू।
कृषि राज्यमंत्री श्री सिंह ने शासन की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार हर वर्ग के कल्याण की योजनाएं संचालित कर रही है। मैंने भी अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और सभी वर्गो के कल्याण के लिए कार्य कराए हैं। आगे भी इसी तरह विकास का क्रम जारी रहेगा। क्षेत्र में सडक, बिजली, पानी के साथ-साथ शिक्षा, चिकित्सा आदि के लिए कार्य किए गए हैं। हमारा क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र है। इस बात को दृष्टिगत रखते हुए सिंचाई की अनेक योजनाएं संचालित की गई है। इन योजनाओं को ठीक तरह से संचालित किया जा सके इसके लिए पवई विधान सभा क्षेत्र में ही सिंचाई विभाग के अतिरिक्त कार्यालयों की स्थापना कराई गई है। उन्होंने कहा कि आगामी आने वाले समय में कोई भी मजरा टोला विद्युत विहीन नही रहेगा। शत-प्रतिशत गांव को विद्युतीकृत किया जा रहा है। गांवों को 18 से 20 घण्टे 3 फेस में बिजली दिए जाने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने उन सभी ग्रामीणों और किसानों को अश्वस्त किया जिनकी अतिवृष्टि के कारण फसलें नष्ट हो गई है अथवा मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि जल्दी से जल्दी अतिवृष्टि से हुई क्षति का सर्वे कार्य सम्पन्न कराकर लोगों को राहत राशि का वितरण कराया जाएगा। इस बार सर्वे कार्य में यह बात रखी गई है कि सर्वे करने वाला गांव में जाकर सर्वे करेगा और पंचनामा के साथ अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगा। जिससे कही भी किसी तरह की गडबडी की गुंजाईश न रहे। सम्पन्न हुए इन कार्यो में कृषि उपज मण्डी के अध्यक्ष कल्ला चैधरी, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह के साथ जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी तथा बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें