प्रधानमंत्री का मुजफ्फरनगर दौरा 'धर्मनिरपेक्ष पर्यटन' : भाजपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 सितंबर 2013

प्रधानमंत्री का मुजफ्फरनगर दौरा 'धर्मनिरपेक्ष पर्यटन' : भाजपा


mukhtar abbas naqvi
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी का हिंसाग्रस्त मुजफ्फरनगर का दौरा "सांप्रदायिक दंगों पर धर्मनिरपेक्ष पर्यटन" के अलावा कुछ नहीं है।  भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने संवाददाताओं से कहा, "लोगों के घाव इससे नहीं भरेंगे। यह पूरी तरह सांप्रदायिक दंगों पर धर्मनिरपेक्ष पर्यटन है और इसके सिवाय कुछ नहीं है।"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो कुछ कहा उसका कोई अर्थ नहीं है, क्योंकि लोग काम चाहते हैं और सरासर बयानबाजी नहीं। उन्होंने कहा कि जब भाजपा के रविशंकर प्रसाद और अन्य पार्टियों के नेता मुजफ्फरनगर का दौरा करना चाहते थे तो उनको रोक दिया गया लेकिन प्रधानमंत्री, सोनिया गांधी और राहुल गांधी वहां का दौरा कर सकते हैं।  अपने मुजफ्फरनगर दौरे में प्रधानमंत्री ने दोषियों को दंडित करने को कहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: