अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची सानिया-जेई की जोड़ी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 5 सितंबर 2013

अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची सानिया-जेई की जोड़ी

sania zheng
भारतीय शीर्ष महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनकी चीनी जोड़ीदार जेई झेंग ने वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सानिया महिला युगल वर्ग में अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचने में पहली बार कामयाब हुई हैं। दसवीं वरीयता प्राप्त भारतीय-चीनी जोड़ी ने बुधवार को हुए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे की सू वेई शीह और चीन की श्यूआई पेंग की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 7-6(5) से हरा दिया।

यह मुकाबला सानिया-जेई की जोड़ी ने एक घंटा 50 मिनट में जीता, जिसमें दूसरे सेट में कड़े संघर्ष का मुकाबला करना पड़ा। दूसरा सेट एक घंटा पांच मिनट तक चला। अब सेमीफाइनल में सानिया-जेई का मुकाबला आठवीं वरीयता प्राप्त एश्ली बार्टी और कैसी डेलाक्वा की आस्ट्रेलियाई जोड़ी से होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: