जबलपुर महाप्रबंधक से मिली सिरोंज रेलमार्ग की हरी झंडी
- उच्चशिक्षा मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के अथक प्रयासो से मिली सफलता
सिरोंज। क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के उच्चशिक्षा एवं संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के अथक प्रयासों से सिरोंज क्षेत्रवासियों को रेलवे लाईन की महत्वपूर्ण सौगात मिलने वाली है। हाल ही में जबलपुर रेल महाप्रबंधक द्वारा भी इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। उच्चशिक्षा मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के अथक प्रयासों से क्षेत्र को अब एक नहीं दो दो रेल मार्ग की सौगातें मिलने जा रही हैं। हाल ही में रेल महाप्रबंधक जबलपुर द्वारा गुना- आरोन- बाया सिरोंज- गंजबासौदा रेलमार्ग कुल लम्बाई 120 कि. मी. और ब्यावहरा- राजगढ वाया सिरोंज- कुरबाई - बीना रेल मार्ग कुल लम्बाई 147 किमी. का अनुमोदन प्राप्त होने के पश्चात दोनों ही रिपोर्ट रेल मंत्रालय नई दिल्ली को भेजी जा चुकी हैं। बर्ष 2011 में दोनों रेलमार्ग का सर्वे कार्य भी सम्पन्न हो चुका है जिससे अब क्षेत्र की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग रेलगाड़ी चलने का सपना अब पूर्ण होता दिखाई दे रहा है। इस हेतु पिछले कई बर्षों से उच्चशिक्षा मंत्री श्री शर्मा द्वारा रेल विभाग से व्यक्तिगत एवं पत्राचार के माध्यम से सतत सम्पर्क किया जा रहा था। रेलमार्ग की स्वीकृति के इस कार्य में क्षेत्र की जनता का भी उच्चशिक्षा मंत्री श्री शर्मा को भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ है।
बंजारा समाज के उत्थान हेतु पृथक से विभाग का गठन
-उच्च शिक्षा मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, जनसम्पर्क एवं संस्कृति मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने शनिवार को सिरोंज के ग्रामों का भ्रमण कर ग्रामीणों से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं के निदान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।जनसम्पर्क मंत्री श्री शर्मा ने भ्रमण के दौरान ग्राम बागरोद, पीपलखेड़ा और देवपुर में सामुदायिक भवन निर्माण की आधारशिला रखी वही ग्राम देवरीटोरी में नव निर्मित शासकीय हाई स्कूल का उन्होंने लोकार्पण किया। यहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि क्षेत्र मंे शिक्षा के बेहतर प्रबंध किए गए अब ग्रामों के बच्चें उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए भटकेगंे नही। उन्होंने कहा कि सिरोंज में ही विश्वविद्यालय, महाविद्यालय एवं इंजीनियरिंग काॅलेज संचालित होंगे। इस अवसर पर उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों से कहा कि वे खूब मन लगाकर पढाई करें और अपने नाम के साथ-साथ सिरोंज का भी नाम शिक्षा जगत में रोशन करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को बढावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बच्चों को शिक्षा सुगमता से उपलब्ध हों। इसके लिए गांव-गांव में स्कूल खोले गए है और इन स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, गणवेश, मध्यान्ह भोजन और साइकिले प्रदाय की जा रही है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे शासन की इन सुविधाओं का अधिक से अधिक दोहन कर शिक्षा के प्रकाश से प्रकाशित हो।
पृथक विभाग -
देवपुर में जनसम्पर्क मंत्री श्री शर्मा ने बंजारा, नायक समाज की सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। यहां उन्होंने बाबा रामदेव के ध्वज को लेकर मंदिर की परिक्रमा लगाई। जनसम्पर्क मंत्री श्री शर्मा ने यहां कहा कि बंजारा समाज के उत्थान हेतु मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे है उन्होंने इस समाज के उत्थान के लिए पृथक से विभाग का गठन किया है ताकि बंजारा समाज के उत्थान हेतु क्रियान्वित योजनाओं का लाभ उन्हें शीघ्र मिल सकें। जनसम्पर्क मंत्री श्री शर्मा ने इस अवसर पर बंजारा समाज के बंधुओं से आग्रह किया कि वे बाबा रामदेव के बतलायें गए मार्ग पर चलकर स्वंय के और क्षेत्र के विकास में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि पवित्र स्थल देवपुर में सभी समाजों के मंदिर बनाएं जा रहे है इन सबके पीछे कौमी एकता को प्रतिपादित करते है। जनसम्पर्क मंत्री श्री शर्मा ने इस अवसर पर बाबा रामदेव महाराज मंदिर में प्रतिमा स्थापित कराएं जाने की घोषणा की। उन्होंनें कहा कि जैसा समाज के लोगों ने आदेश दिया है उसके अनुसार भव्य प्रतिमा जयपुर से बुलाई जायेंगी और विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी।
सम्मान -
सिरोंज एवं लटेरी विकासखण्ड के अध्यापकों ने पंडित चन्द्रमोहन शर्मा ज्योतिषाचार्य स्मृति सभागार में आज स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के केबिनेट मंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा का भव्य स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम स्थलों पर सिरोंज नगरपालिका के अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष के अलावा श्री संतोष चैरे, श्री रमेश यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय एसडीएम श्री राकेश शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी, गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
आकस्मिक निरीक्षण हेतु समिति गठित
जिले के अधिकांश कार्यालयों में कर्मचारी मुख्यालय पर निवास न करते हुए भोपाल एवं अन्य स्थान से अप-डाउन करते है तथा कार्यालयीन समय पर उपस्थित नही होते है एवं कार्यालयीन समय के पूर्व ही कार्यालय से प्रस्थान कर जाते है जिससे शासकीय कार्य में अनावश्यक विलम्ब होता है। प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से समस्त कार्यालयों में कार्यालयीन समय प्रातः 10.30 बजे कर्मचारियों के उपस्थित होने तथा उपस्थित पंजी में कर्मचारियों के उपस्थिति के हस्ताक्षर चेक करने एवं कार्यालयीन समय से कर्मचारियों के कर्तव्य स्थल की उपस्थिति के आकस्मिक निरीक्षण हेतु निगरानी समिति का गठन कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा ने कर दिया है। निगरानी समिति में जिन कलेक्टेªट के अधिकारी-कर्मचारियों को शामिल किया गया है। उनमें अधीक्षक कलेक्टेªट श्री खेमचंद अहिरवार को तथा सहायक वर्ग-दो के श्री मोतीलाल अहिरवार, श्री अरूण शर्मा, श्री नरेन्द्र कुमार भांगरे एवं भृत्य श्री अमित सोलंकी को शामिल किया गया हैै। उक्त निगरानी समिति कार्यालयों दिवसों में जाकर उपस्थित पंजी चेक एवं समय से कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित रहें या विलम्ब से कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों के विरूद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही के कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें