अलकायदा के निशाने पर हो सकता है भारत: विशेषज्ञ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 अक्टूबर 2013

अलकायदा के निशाने पर हो सकता है भारत: विशेषज्ञ

अमेरिका के एक प्रसिद्ध आतंकवाद विरोधी विशेषज्ञ का कहना है कि हाल के वर्षों में शीर्ष नेतृत्व के मारे जाने के कारण क्षमताओं में हुई गिरावट के बाद अमेरिका के खिलाफ कोई बड़ा हमला करने में अक्षम अलकायदा पाकिस्तान के भीतर उग्रवाद और भारत स्थित लक्ष्यों को निशाने बनाने पर अपना ध्यान केंद्रित कर सकता है।
     
लश्करे तैयबा से जुड़े मामलों के प्रसिद्ध अमेरिकी विशेषज्ञ एवं अमेरिकी विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक स्टीफेन टैंकेल ने एक ऑनलाइन प्रकाशन वार ऑन द रॉक्स पर प्रकाशित एक लेख में लिखा है, पाकिस्तान में मौजूद अलकायदा से हम यह उम्मीद नहीं कर सकते हैं कि वह अंतरराष्ट्रीय हमले की योजना बनाना पूरी तरह से छोड़ देगा। कार्नेजी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस के दक्षिण एशिया कार्यक्रम में अप्रवासी विद्वान टैंकेल के कहा कि शीर्ष स्तर के नेताओं को खोने और तेजी से घटती क्षमताओं के बावजूद यह पाकिस्तान में उग्रवाद और भारत में विदेशी ठिकानों पर हमले की संभावनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकता है।
     
उन्होंने कहा, क्षेत्रीय स्तर पर, दक्षिण एशिया में आतंकवाद विरोधी अमेरिकी अभियान पर इसका जबरदस्त प्रभाव पड़ता है। वैश्विक स्तर पर, इसका अर्थ है कि एक्यूएपी (अरब प्रायद्वीप में अलकायदा) न सिर्फ अलकायदा का सबसे घातक अंग है, बल्कि नेतत्व और समन्वय के मामले में इसके प्रमुख केंद्र के तौर पर भी उभर रहा है। टैंकेल ने कहा, पाकिस्तान में वर्ष 2008 के बाद से जारी ड्रोन हमलों में अलकायदा के 30 से अधिक नेता एवं उच्च स्तरीय आतंकवादी मारे गए हैं, जिसके बाद अब सिर्फ चंद वरिष्ठ अरबी ही जिंदा बचे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: