कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 24 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर जाएंगे। वह इस दौरान सागर के राहतगढ़ और इंदौर में सत्ता परिवर्तन यात्रा की आम सभाओं को संबोधित करेंगे।
पार्टी के प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, राहुल 24 अक्टूबर को विशेष विमान से दिल्ली से भोपाल और भोपाल से हेलीकॉप्टर के जरिए राहतगढ़ पहुंचेंगे। उसके बाद वह राहतगढ़ से भोपाल होते हुए इंदौर पहुंचकर आमसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान राहुल के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।
सभा को संबोधित करने के बाद राहुल दिल्ली लौट जाएंगे। राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजनर राहुल की यह दूसरी मध्य प्रदेश यात्रा है। इससे पहले वह शहडोल और ग्वालियर में आम सभाओं को संबोधित कर चुके हैं।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें