रामदेव को मनोवैज्ञानिक से इलाज की जरूरत: कांग्रेस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 अक्टूबर 2013

रामदेव को मनोवैज्ञानिक से इलाज की जरूरत: कांग्रेस

कांग्रेस और बाबा रामदेव के बीच जुबानी जंग तेज हो गयी है. रामदेव ने जब यह कह कर कांग्रेस पर हमला बोला कि सत्ताधारी पार्टी ने एक साजिश के तहत उनके भाई के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है, तो कांग्रेस ने रामदेव को किसी मनोवैज्ञानिक से अपना इलाज कराने की सलाह दे डाली.

पार्टी प्रवक्ता मीम अफजल ने कहा, ‘‘वह योग के जरिए लोगों का इलाज करते रहे हैं. अब लगता है कि उन्हें फोबिया हो गया है. बेहतर हो यदि वह किसी मनोवैज्ञानिक से संपर्क साध कर अपना दिमागी इलाज कराएं.’’ अफजल ने कहा, ‘‘यह हास्यास्पद है कि वह हर चीज के लिए कांग्रेस को ही जिम्मेदार ठहराते हैं, उनके भाई ने किसी को अगवा किया इसलिए उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.’’

गौरतलब है कि उत्तराखंड पुलिस ने योग गुरू के एक पूर्व कर्मचारी के अपहरण के आरोप में रामदेव के छोटे भाई राम भरत के खिलाफ मामला दर्ज किया है. कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी यह कहते हुए रामदेव के आरोप को खारिज किया, ‘‘बाबा रामदेव इतनी बड़ी हस्ती नहीं हैं कि उन्हें निशाना बनाया जाएगा.’’
सिंह ने कहा, ‘‘यदि बाबा रामदेव के परिवार का कोई सदस्य किसी को अगवा कर लेता है तो इसमें कांग्रेस या दिग्विजय सिंह की क्या भूमिका है? यदि उन्होंने अगवा किया है तो उन्हें पुलिस को जवाब देने दीजिए.’’

कोई टिप्पणी नहीं: