कांग्रेस नेताविहीन राजनीतिक दल : प्रभात झा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


रविवार, 20 अक्टूबर 2013

कांग्रेस नेताविहीन राजनीतिक दल : प्रभात झा

भाजपा उपाध्यक्ष और सांसद प्रभात झा ने कहा है कि कांग्रेस नेताविहीन राजनीतिक दल है। प्रभात ने रविवार को कहा कि हम सब जानते हैं कि कांग्रेस में इस प्रदेश में कई नेता हैं, लेकिन इनमें से कौन-सा नेता यहां पार्टी का नेतृत्व कर रहा है, इसकी जानकारी नहीं है।
     
उन्होंने कहा कि यह भी सच है कि ये सभी नेता एक ही मंच पर इकट्ठे भी हो रहे हैं, लेकिन इनके दिल और दिमाग साथ-साथ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए जब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश में आए थे, तब उनको इस बारे में आम जनता के सामन स्थिति साफ करनी चाहिए थी।
     
भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि दूसरी ओर हमारी पार्टी के बारे में इस राज्य की जनता को पता है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हमारे निर्विवाद नेता हैं। यह पूछने पर कि 25 नवंबर को प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की क्या संभावनाएं हैं, उन्होंने कहा कि हम जीतेंगे, यह शत-प्रतिशत पक्की बात है।

कोई टिप्पणी नहीं: