भारतीय मूल के अमेरिकी राष्ट्रीय अकादमी के सदस्य पद पर चयनित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 अक्टूबर 2013

भारतीय मूल के अमेरिकी राष्ट्रीय अकादमी के सदस्य पद पर चयनित

कार्नेजी मेलन यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष भारतीय मूल के सुब्रा सुरेश को प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिन (आईओएम) का सदस्य चुना गया है। इसके साथ ही सुरेश यूनिवर्सिटी के एकमात्र अध्यक्ष बन गए हैं जिन्हें तीनों राष्ट्रीय अकादमियों में चुना गया है।
     
नेशनल साइंस फाउंडेशन (एनएसएफ) के निदेशक रह चुके सुरेश 16 ऐसे जीवित अमेरिकियों में से एक हैं जिन्हें सभी तीनों राष्ट्रीय अकादमियों (आईओएम, नेशनल अकैड़मी ऑफ साइंस और नेशनल अकैड़मी ऑफ इंजीनियरिंग) में चुना गया है। 
     
एक मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार अकादमी सदस्यता उन लोगों को सम्मानित करती है जिन्होंने अपने क्षेत्रों में उत्कष्ट योगदान दिया है। आईओएम ने सुरेश को स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में मलेरिया, रक्त संबंधी बीमारियों और निश्चित प्रकार के कैंसर संबंधी कोशिका यांत्रिकी में अपने अनुसंधान से योगदान देने के लिए सम्मानित किया है। 
     
कार्नेजी मेलन बोर्ड ऑफ ट्रस्टीजम् के अध्यक्ष रे लेन ने सीएमयू वैश्विक समुदाय को ईमेल के जरिए कहा कि सीएमयू के नए अध्यक्ष एक सच्चे वैज्ञानिक और हमारे समय के शैक्षणिक नेता हैं। तीन अमेरिकी राष्ट्रीय अकादमियों के अलावा सुरेश को अमेरिकन अकैड़मी ऑफ आटर्स एंड साइंसेस, स्पैनिश रॉयल अकैड़मी ऑफ साइसेंस, स्पैनिश रॉयल अकैड़मी ऑफ इंजीनियरिंग, जर्मन नेशनल अकैड़मी ऑफ साइसेंस, रॉयल स्वीडिश अकैड़मी ऑफ इंजीनियरिंग साइसेंस, अकैड़मी ऑफ साइंसेस ऑफ डिवेल्पिंग वर्ल्ड, इंडियन नेशनल अकैड़मी ऑफ इंजीनियरिंग, इंडियन नेशनल साइंस अकैड़मी और इंडियन अकैड़ामी ऑफ साइंस में भी चुना गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: