चारा घोटाले में रांची की जेल में सजा काट रहे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की लोकसभा की सदस्यता रद्द हो गई है। लोकसभा सचिवायल ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी की।
बिहार के सारण संसदीय सीट से सांसद लालू प्रसाद की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है। लालू यादव को चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में 5 साल की सजा सुनाई गई है।
लालू की राजनीति सफर 1977 में शुरू हुई थी। वह पहली बार बिहार के छपरा संसदीय सीट से सांसद बने थे। बाद में वह बिहार के मुख्यमंत्री भी बने।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें