लीबियाई प्रधानमंत्री अली जेदान रिहा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 10 अक्टूबर 2013

लीबियाई प्रधानमंत्री अली जेदान रिहा.

बंदूकधारियों द्वारा त्रिपोली के एक होटल में अपहरण किये जाने के कुछ घंटे बाद लीबियाई प्रधानमंत्री अली जेदान को गुरुवार को रिहा कर दिया गया। विदेश मंत्री मोहम्मद अब्देलाजीज ने कहा कि उन्हें रिहा कर दिया गया है लेकिन हमारे पास उनकी रिहाई की परिस्थितियों की अब तक कोई विस्तृत जानकारी नहीं है।
     
प्रधानमंत्री के अपहरण की यह घटना, अमेरिकी कमांडो द्वारा त्रिपोली में अलकायदा के संदिग्ध अबु अनेस अललिबी को पकड़ने और पूछताछ के लिए एक युद्धपोत पर ले जाने के पांच दिन बाद हुई है। अललिबी को पकड़ने के लिए अमेरिकी छापे पर लीबियाई सरकार ने गहरी नाराजगी जाहिर की थी और उसे इस मामले में शर्मिन्दगी का सामना भी करना पड़ा था।

कोई टिप्पणी नहीं: