केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री और कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नारे 'कांग्रेस पर यह अंतिम प्रहार' का जवाब देते हुए कहा है कि यह उनकी अंतिम बारी है। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में हिस्सा लेने आए सिंधिया ने गुरुवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता कुशासन वाली सरकार से छुटकारा चाहती है, कांग्रेस को मिल रहे जनसमर्थन से पार्टी की सरकार बनना तय है।
उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध, महिला उत्पीड़न और अवैध खनन की चर्चा करते हुए कहा कि इस सरकार ने हर वर्ग का जीना मुहाल कर दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें