सचिन का क्रिकेट के विकास में मदद का वादा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 12 अक्टूबर 2013

सचिन का क्रिकेट के विकास में मदद का वादा.

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपने रिटायरमेंट के बाद देश में क्रिकेट के विकास तथा इस खेल को और मजबूती देने के लिए मार्गदर्शक की नई भूमिका में नजर आएंगे। 
           
पूर्व आईसीसी प्रमुख तथा एनसीपी नेता शरद पवार ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि मैंने सचिन से उनके रिटायरमेंट की घोषणा के बाद फोन पर बात की थी। मैंने उनसे कहा था कि उन्हें अपने रिटायरमेंट के बाद भारतीय क्रिकेट को और मजबूती देने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने मेरी इस अपील को खुशी खुशी स्वीकार करने का वादा भी किया है। 
          
मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे पवार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए सचिन किसी धरोहर से कम नहीं है। वह अपने जीवन में इतनी उपलब्धियां हासिल करने के बावजूद भी जमीन से जुड़े रहे हैं। वह क्रिकेटर ही नहीं बल्कि एक खिलाड़ी के तौर पर भी बहुत महान हैं। 
           
केंद्रीय कृषि मंत्री पवार ने कहा कि सचिन को पता है कि उन्हें कब रिटायर होना है। रिपोर्ट के अनुसार सचिन रिटायरमेंट के बाद एमसीए से जुड़ सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: