पूर्व कंट्रोलर ऐंड ऑडिटर जनरल विनोद राय ने कहा हिंडाल्को डील में गड़बड़ी नहीं. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 अक्टूबर 2013

पूर्व कंट्रोलर ऐंड ऑडिटर जनरल विनोद राय ने कहा हिंडाल्को डील में गड़बड़ी नहीं.

रिटायर्ड कंट्रोलर ऐंड ऑडिटर जनरल (कैग) ऑफ इंडिया विनोद राय ने कहा आदित्य बिड़ला ग्रुप के मालिकाना हक वाली कंपनी हिंडाल्को को कोल अलॉटमेंट ट्रांसपैरेंट (बिलकुल स्पष्ट) था। उन्होंने कहा कि कैग ऑडिट में इसमें कोई गड़बड़ी नहीं मिली थी। विनोद राय ने अपने कार्यकाल के दौरान कई पब्लिक सेक्टर और प्राइवेट कंपनियों को किए गए कोल एलोकेशन का ऑडिट किया था।

राय के मुताबिक, 'हिंडाल्को डील पारदर्शी थी। हमने तमाम फाइलों की पड़ताल की, लेकिन हमें आवंटन में कोई भी चीज आपत्तिजनक नहीं मिली थी।' उन्होंने कहा, 'कुछ दूसरे मामलों में फैसले का तुक समझना मुश्किल था, जिसका पता मिनट्स ऑफ मीटिंग से भी लगता है। कुछ मीटिंग्स से जुड़े कुछ मिनट्स गायब हैं, लेकिन इस मामले में सारी फाइलें क्लियर थीं।'

सीबीआई ने पिछले हफ्ते कोल आवंटन स्कैम में कुमार मंगलम बिड़ला और पूर्व कोल सेक्रेटरी पी सी पारेख के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि हिंडाल्को कोल आवंटन के लिए मैं 'तर्कसंगत' नहीं बल्कि 'पारदर्शी' शब्द का इस्तेमाल करूंगा। बतौर कैग राय ने कोल ब्लॉक अलॉटमेंट्स से जुड़ी अपनी रिपोर्ट में 25 कंपनियों के नाम का जिक्र किया था, जिन्हें इससे फायदा हुआ है।

 राय ने कहा, 'कैग ने हिंडाल्को के आवंटन की व्यापक जांच की थी, लेकिन पाया कि अलॉटमेंट पारदर्शी तरीके से किया गया है। इसलिए हमने अपनी रिपोर्ट में इसके नाम का जिक्र नहीं किया।' उन्होंने स्कैम पर चल रही सीबीआई जांच पर कमेंट करने से मना कर दिया। हालांकि, उन्होंने पॉलिटिकल क्लास की ओर लगाए गए उन आरोपों का सख्ती से जवाब दिया, जिनमें कहा गया था कि कैग ऑडिट्स ने इनवेस्टर्स को डरा दिया है और इससे इकनॉमिक क्लाइमेट बिगड़ा है।

राय ने कहा है, 'असल में क्या हो रहा है, यह जानने के लिए इनवेस्टर्स को सीबीआई या कैग जांच की जरूरत नहीं है। वे निवेश का फैसला लेने से पहले चीजों को बारीकी से देखते हैं। 2जी स्पेक्ट्रम पर कैग रिपोर्ट आने से पहले ही ए राजा ने टेलिकॉम मिनिस्टर की कुर्सी छोड़ दी थी, तो भला हमने माहौल कैसे बिगाड़ा?' राय के कार्यकाल में टेलिकॉम और कोल जैसे बड़े स्कैम सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों वह इंटरनेशनल लेक्चर सर्किट में व्यस्त हैं।  

कोई टिप्पणी नहीं: