हुंकार रैली के बाद बिहार की राजनीति में होगा बदलाव : भाजपा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 अक्टूबर 2013

हुंकार रैली के बाद बिहार की राजनीति में होगा बदलाव : भाजपा


ravishankar prasad
 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को दावा किया कि पटना के गांधी मैदान में होने वाली 'हुंकार रैली' बिहार की राजनीति में बदलाव लाएगी। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पटना के गांधी मैदान में भाजपा के प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली में इतने लोग इकट्ठे होंगे जितना इस मैदान में अब तक हुए किसी भी रैली में इकट्ठे नहीं हुए होंगे। 

उन्होंने कहा कि मोदी की सभी रैलियों में भारी भीड़ जुट रही है। उन्होंने कहा कि इस रैली के बाद बिहार की राजनीति में भारी बदलाव देखने को मिलेगा।  कांग्रेस के राहुल गांधी द्वारा राजस्थान में दिए गए भावनात्मक भाषण के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब इसके अलावे बोलने के लिए कुछ नहीं बचा है। उनके पास सरकार की उपलब्धि बताने के लिए कुछ है ही नहीं, इस कारण वे इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की बात कर रहे हैं। 

प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश जानते हैं कि जनादेश के साथ विश्वासघात करने के कारण उनके खिलाफ लोगों में गुस्सा है। यही कारण है कि वे अब राज्य के अन्य भागों में भ्रमण करने नहीं जा रहे हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: