अनुबंध रद्द करने के लिए अगस्ता को दिया गया अंतिम कारण बताओ नोटिस. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 अक्टूबर 2013

अनुबंध रद्द करने के लिए अगस्ता को दिया गया अंतिम कारण बताओ नोटिस.

रक्षा मंत्रालय ने 3600 करोड़ रुपये की लागत से भारतीय वायु सेना को 12 हेलिकॉप्टरों की आपूर्ति के लिए एंग्लो-इतालवी फर्म अगस्ता वेस्टलैंड को दिए गए अनुबंध को रद्द करने के लिए अंतिम कारण बताओ नोटिस दिया है। अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने के लिए फर्म को यह कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

मंत्रालय ने यह नोटिस 21 अक्तूबर को जारी किया था जिसमें उसने एंग्लो इतालवी फर्म से कहा है कि प्री इंटेगरिटी समझौते और 12 वीवीआईपी हेलिकॉप्टरों की खरीद के लिए शर्तों का उल्लंघन करने के लिए उनके खिलाफ अनुबंध को रद्द करने समेत क्यों न बताई गई सभी या कोई कार्रवाई की जानी चाहिए।
रक्षा मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि फर्म को अंतिम चेतावनी का जवाब देने के लिए 21 दिन का वक्त दिया गया है। अगस्ता वेस्टलैंड द्वारा मध्यस्थता की प्रक्रिया का इस्तेमाल किए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ये कार्यवाही रक्षा मंत्रलय के प्री कांट्रैक्ट इंटेगरिटी समझौते का उल्लंघन करने पर लागू नहीं होती है।

कोई टिप्पणी नहीं: