राहुल बताएं, कांग्रेस क्यों नहीं खड़ा कर पाई दलित नेता : आजम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 10 अक्टूबर 2013

राहुल बताएं, कांग्रेस क्यों नहीं खड़ा कर पाई दलित नेता : आजम


azam khanउत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार के कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री आजम खां ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस देश की आजादी के बाद अब तक कोई दलित नेता क्यों नहीं खड़ा कर पाई है, इसका भी जवाब राहुल गांधी को देना चाहिए। आजम ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बेशक देश की आजादी में सबसे बड़ा योगदान कांग्रेस का ही रहा है, लेकिन आजादी के इतने वर्षो बाद कांग्रेस कोई दलित नेता क्यों नहीं खड़ा कर पाई।

आजम ने कहा कि राहुल देश के सबसे बड़े राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखते हैं, जिसने देश में सबसे अधिक समय तक राज किया है। उन्हें देश को यह भी बताना चाहिए कि उनकी पार्टी आज तक कोई दलित नेता क्यों नहीं खड़ा कर पाई। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि देश में लाखों दलित नेताओं की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा था कि मायावती किसी दलित नेता को पनपने नहीं देतीं।

मुजफ्फरनगर हिंसा के बाद स्टिंग ऑपरेशन में हुए तथ्य सामने आने पर सरकार द्वारा चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किए जाने के मामले में अदालत द्वारा भेजे गए नोटिस के बारे में आजम ने कहा, "यह मामला अदालत के समक्ष सुनवाई के लिए पेश है, इसलिए जो कुछ बोलूंगा वह अदालत में ही बोलूंगा।" 

कोई टिप्पणी नहीं: