बालाघाट (मध्यप्रदेश) की खबर (23 अक्तूबर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 अक्टूबर 2013

बालाघाट (मध्यप्रदेश) की खबर (23 अक्तूबर)

प्रत्याशियों  को चुनाव व्यय के लिए पृथक से बैंक खाता खुलवाना अनिवार्य
  • नामांकन फार्म के साथ देना होगा खाता नम्बर


भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम  के अनुसार जिले में 25 नवम्बर को विधानसभा के प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए मतदान कराया जायेगा। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न कराने के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्यायिशयों के चुनाव खर्च पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी। इसी कड़ी में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए नामांकन फार्म भरने से पहले बैंक में अपना अलग से खाता खुलवाना अनिवार्य किया गया है।

खाता नम्बर  नहीं देने पर नामांकन फार्म  होगा निरस्त

कलेक्टर एवं  जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी. चन्द्रशेखर ने इस संबंध  में बताया कि विधानसभा चुनाव 2013 में एक प्रत्याशी के लिए अधिकतम 16 लाख रु. की राशि चुनाव खर्च के रूप में व्यय करने की अनुमति होगी। प्रत्याशी के चुनाव खर्च पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी। इसके लिए प्रत्याशी को नामांकन फार्म भरने से पहले अपना अलग से बैंक खाता खुलवाना होगा। नामांकन फार्म भरते समय प्रत्याशी को अपना नया बैंक खाता नम्बर रिटर्निंग आफिसर को बताना होगा। जो प्रत्याशी नामांकन फार्म में अपना बैंक खाता नम्बर नहीं बतायेगा, उसका नामांकन फार्म अधूरा माना जायेगा और नामांकन फार्म की जांच के दौरान उसे निरस्त कर दिया जायेगा। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को नामांकन फार्म भरने के एक दिन पूर्व चुनाव खर्च के लिए पृथक से बैंक खाता खुलवाना अनिवार्य है। प्रत्याशी के सारे खर्च इसी खाते से किये जायेंगें और चुनाव में खर्च किये जाने के लिए मिला सारा रूपया इसी खाते में जमा कराना होगा। निर्वाचन खर्च के लिए खाता प्रत्याशी के नाम से या संयुक्त खाता निर्वाचन अभर्िकत्ता के साथ खोला जा सकता है। यदि परिवार का कोई कोई सदस्य चुनाव अभर्िकत्ता नहीं है तो उसके साथ संयुक्त खाता नहीं खोला जायेगा। चुनाव व्यय के लिए प्रत्याशी राज्य  में कहीं पर भी खाता खुलवा  सकता है। खाता किसी भी बैंक में यहां तक कि सहकारी बैंक या पोस्ट आफिस में भी खोला जा सकता है। प्रत्याशी का पहले से खोला गया बैंक खाता चुनाव व्यय के लिए प्रयोग नहीं किया जा सकेगा। प्रत्याशी को बैंक में अपना अलग खाता खुलवाने के साथ ही चेक बुक भी प्राप्त कर लेना होगा। प्रत्याशी को चुनाव के दौरान अपने सारे व्यय का भुगतान चेक के माध्यम से ही करना होगा।

निर्वाचन  आयोग के प्रेक्षकों के लिए  लायजन आफिसर नियुक्त

आगामी 25 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव  स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक  ढंग से सम्पन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग प्रेक्षक नियुक्त किये जा रहे है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी. चन्द्रशेखर ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के लिए नियुक्त किये जाने प्रेक्षकों की मदद के लिए लायजन आफिसर नियुक्त कर दिये है। विधानसभा  क्षेत्र क्रमांक-108 बैहर के प्रेक्षक के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के महाप्रबंधक श्री साहब जलील को लायजन आफिसर नियुक्त  किया गया है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-109 लांजी के प्रेक्षक के लिए  आई.सी.डी.पी. के महाप्रबंधक श्री ओ.पी. गढ़ेवाल, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-110 परसवाड़ा के प्रेक्षक के लिए जिला सहकारी केन्द्रिय बैंक के महाप्रबंधक श्री जी.पी. खरे, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-111 बालाघाट के प्रेक्षक के लिए जिला आबकारी अधिकारी श्री विक्रमदीप सिंह सेंगर, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-112 वारासिवनी के प्रेक्षक के लिए लामता प्रोजेक्ट के मंडल प्रबंधक श्री एन.एस. बघेल तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-113 कटंगी के प्रेक्षक के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के महाप्रबंधक श्री के.एम.वर्मा को लायजन आफिसर बनाया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप प्रेक्षक के लिए जिला पंचायत के सहायक  परियोजना अधिकारी श्री वसंत राम्हेकर, व्यय लेखा प्रेक्षक-1 के लिए नागरिक आपूर्ति  निगम के प्रबंधक श्री एम.के.त्रिपाठी एवं व्यय लेखा प्रेक्षक-2 के लिए जिला महिला सशक्तिकरण  अधिकारी श्री आर.एस. नाग को लायजन आफिसर नियुक्त किया गया है।

मतदाता  सूची में रहे आपका नाम  यही है आपकी पहचान, पांडूतला  में किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

balaghat news
मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत 22 अक्टूबर  को विधान सभा क्षेत्र  बैहर के मंडला जिले कीह सीमा पर स्थित ग्राम पाण्डूतला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस कार्यक्रम में उप संचालक कृषि श्री बी.एल. बिलैया के साथ ही परियोजना अधिकारी (आत्मा), सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी, सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी कृषि बैहर तथा विकासखंड के समस्त फील्ड अधिकारी मौजूद थे। ग्राम पंचायत पाण्डूतला मतदान केन्द्र-1, चारटोला मतदान केन्द्र-2में  सचिव श्री विनोद झारिया, बूथ  लेवल अधिकारी श्री रामप्रसाद  मेरावी, बूथ लेवल अधिकरी श्री पी.एस. कोले एवं ग्राम के अन्य ग्रामवासी उपस्थित  थे। सभी अधिकारियों एवं बी.एल.ओ. सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा दो गाड़ियों में बेनर लगाकर पूरे गांव में गली-गली में जाकर लोगों से चर्चा करते हुये मतदान के प्रति जागरूक किया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि आपके पास सबसे अच्छी पहचान आपका मतदाता पहचान पत्र है। उप संचालक कृषि द्वारा बताया गया है कि पक्का करें मतदाता सूची में अपना नाम हो,  मतदान आपका हक एवं जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में सचिव, बूथ लेवल अधिकारी  को निर्देशित किया गया  है कि मतदाता सूची में 18 वर्ष से अधिक ग्राम के सभी लोगों  का सूची में नाम दर्ज हों,  जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है उनका नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से शीघ्र जुड़वाएँ। जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है उनके घर जाकर पक्का करें कि मतदाता सूची में उनका नाम है। दिवारों पर मतदाता जागरूकता के नारे लिखें एवं मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें। बी.एल.ओ., सचिव एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया  है कि ग्राम पाण्डूतला-1 में  सभी अधिकारी एवं कर्मचारी का नाम मतदाता सूची में  दर्ज नहीं है तो शीघ्र दर्ज करावें। बी.एल.ओ., सचिव द्वारा बताया गया है कि ग्राम पाण्डूतला-1 विधान सभा निर्वाचन में मतदान 60 प्रतिशत होता है तथा पंचायत निर्वाचन में मतदान 90-95 प्रतिशत होता है। साथ ही साथ बताया गया है कि निर्वाचन में मतदान प्रतिशत कम होने का कारण ग्राम के लोग नागपुर एवं रायपुर काम के लिये चले जाते हैं। ग्राम पाण्डूतला -1 में मतदाता सूची के अनुसार 1281 तथा 18 वर्ष से अधिक 1333 मतदाता हैं। बी.एल.ओ. द्वारा बताया गया है कि 12 लोगों के फार्म नम्बर 06 प्राप्त हो चुके हैं । चारटोला मतदान केन्द्र क्रमांक-2 के बी.एल.ओ. द्वारा बताया गया है कि 26 लोगों के मतदाता सूची में नाम दर्ज होना है। 06 लोगों के फार्म नम्बर 06 प्राप्त हो चुके हैं। अन्य लोगों के मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिये फार्म नम्बर 06 उपलब्ध नहीं हैं। जो कि शीघ्र उपलब्ध करा दिया जायेगा एवं अधिक से अधिक मतदान करने की समझाइश दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: